जालोर। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजो की तस्वीर साफ होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गई है। बुधवार को जिला प्रमुख व प्रधान के चुनाव होंगे। इसे लेकर भाजपा व कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला परिषद में 31 में से 22 सीटें जीतकर कांग्रेस ने जोरदार जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस का एक बार फिर बोर्ड बनना लगभग तय है। भाजपा को महज आठ सीटों पर ही जीत मिली है। जबकि, एक सीट निर्दलीय के खाते में गई हैं।
प्रमुख पद को लेकर मंगलवार को भी दिन भर पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं ने मंत्रणा की। क जीते हुए सदस्य भूमिगत हो गए हैं। इधर, जिले के आठ प्रधानों के चुनाव को लेकर भी पार्टी पदाघिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के पदाघिकारी निर्दलीयों को अपने पक्ष में करने के लिए उनसे सम्पर्क कर रहे हैं।
सायला व जालोर को छोडकर जिले की छह पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनने के आसार है। सायला में भाजपा का बोर्ड बन सकता है। जबकि, जालोर में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है ऎसे में निर्दलीयों की सहायता से ही बोर्ड बनेगा। जालोर में बोर्ड बनाने के लिए जहां कांग्रेस को एक निर्दलीय प्रत्याशी की जरूरत है, वहीं भाजपा को दो निर्दलीयों का साथ चाहिए।
भीनमाल। पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद सोमवार देर रात्रि कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोडकर खुशियां मनाई। पंचायत समिति व जिला परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं ने कृषि मण्डी के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पटाखे छोडे। साथ ही पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस पदाघिकारियों व जीतने वाले प्रत्याशियों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।
सायला। पंचायत समिति चुनाव के बाद प्रधान पद की दावेदारी को लेकर कांग्रेस व भाजपा के विजेता प्रत्याशी भूमिगत हो गए है। जीत के बाद भाजपा के सभी चौदह सदस्य भूमिगत हो गए है। सोमवार शाम जैसे-जैसे परिणामों की घोषणा हुई वैसे-वैसे कई लोग खुश तो कई मायूस हो गए। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने पटाखे छोडकर व मुंह मीठा करवाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
सांचौर। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना परचम फहरा दिया है। इस बार कांग्रेस ने 21 में से 13 सीट अपनी झोली में डाली है। पंचायत समिति सांचौर में 1959 से 1991 व 1995 से 2005 तक प्रधान सीट कांग्रेस के कब्जे में रही हैं। कांग्रेस को 13 सीट मिलने के साथ ही प्रधान पद की उम्मीदवारी को लेकर दिनभर चर्चा का दौर गर्म रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी में प्रधान पद के लिए डॉ. शमशेर अली, दरगाराम देवासी व दिनेश पुरोहित अपना-अपना दावा जता रहे है।
गत चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ प्रधान पद पर कब्जा किया था, लेकिन इस बार भाजपा को सफलता हासिल नही हुई। भाजपा को इस बार 6 सीटों कर ही संतोष करना पडा। भाजपा के दिग्गज पूर्व प्रधान प्रतापसिंह गुन्दाऊ व उपप्रधान भावाराम पुरोहित को हार का मुंह देखना पडा। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करवाकर व ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने फोन पर भी एक-दूसरे को पार्टी के जीत की बधाई दी।
साहब, आरओ ने नहीं सुनी फरियाद!
जालोर। भाद्राजून व थांवला के ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अघिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड संख्या 10 व वार्ड 22 की पुनर्मतगणना करवाने की मांग की है।आहोर पंचायत समिति के वार्ड 10 की निर्दलीय प्रत्याशी विजयश्री के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अघिकारी से मिले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिटर्निग अघिकारी ने राजनीतिक दबाव के कारण पुनर्मतगणना नहीं करवाई, जबकि उन्होंने पुनर्मतगणना के लिए निवेदन किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके बीच मात्र दो वोट का अंतर था।
ग्रामीणों ने कलक्टरी के आगे धरना देकर भी विरोध जताया। वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी झपूराराम चौधरी और भाद्राजून के ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अघिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मतगणना के दौरान 11 मतों से आगे था, लेकिन मतगणना कर्मचारी ने अवैध मतों की संख्या बढा दी। इस संबंध में उसने रिटर्निग अघिकारी से भी निवेदन किया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने पुनर्मतगणना की मांग की है।
सदस्यों को दिलाई शपथ
सायला। पंचायतराज चुनाव में सोमवार देर रात तक हुई मतगणना के बाद शपथ लेने में शेष रहे जीतने वाले प्रत्याशियों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। मंगलवार देर रात पंचायत समिति सदस्याें के परिणाम की घोषणा होने पर कई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं होने से शपथ नहीं ले पाए थे। ऎसे सदस्यों को सायला के रिटर्निग अघिकारी भूरसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार सवेरे तहसील कार्यालय में शपथ दिलाई।
क्रॉस वोटिंग का भय
जालोर। जिला प्रमुख व प्रधानों के चुनाव में दोनों ही दलों को क्रॉस वोटिंग का भय सता रहा है। शायद यही कारण है कि दोनों ही चुनाव में जीते हुए कई प्रत्याशियों का पता नहीं चल रहा है। पार्टी के बडे नेता सभी निर्वाचित सदस्यों पर कडी नजर रखे हुए हैं। उनसे सम्पर्क नहीं हो पाए इसलिए कई प्रत्याशियो के मोबाइल फोन तक बंद हैं।
दिग्गज हारे
जिला परिषद के चुनाव दोनो ही दल के कई प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पडा है। जिला परिष्ाद चुनाव में निवर्तमान जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, पूर्व प्रधान पुष्पकंवर, सायला के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैतानसिंह धनानी की पत्नी संतोष कंवर, पूर्व जिला प्रमुख ठाकराराम, पूर्व विधायक प्रेमसिंह दहिया के पुत्र योगेन्द्रसिंह, पंचायत समिति चुनाव में पूर्व प्रधान मुरारदान चारण, राजूराम राणा, प्रतापसिंह गुन्दाउ, कांग्रेस के जिला महामंत्री गोपाराम प्रजापत सहित कई नेता हार गए।
यह रहेगा कार्यक्रम
जिला प्रमुख व प्रधान के चुनाव बुधवार को होंगे। सवेरे ग्यारह बजे नामांकन पत्र पेश किए जाएंगे। साढे ग्यारह बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। एक बजे बाद चिह्न आबंटित होंगे व उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी। तीन से पांच के बीच चुनाव होंगे तथा बाद में मतगणना होगी।
देवासी ने किया वाहन का उद्घाटन
-
रानीवाड़ा. पंचायतीराज संस्थाओं में करवाए जा रहे विकास कार्यों पर मॉनिटरिंग
के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रधान को आंवटित बोलेरो जीप का बुधवार को विधायक
रतन द...
14 वर्ष पहले

