रानीवाडा टुडे नववर्ष विशेषांक का विमोचन चिकित्षा राज्य मंत्री श्री राज कुमार शर्मा और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीवाडा विधायक रतन देवासी द्वारा किया गया!जिसमे हजारो क़ि तादाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया !। विधायक रतन देवासी की अनुशंषा से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। खेल मैदान का कार्य शुरू इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था।

शनिवार, 27 मार्च 2010

शुरू हुआ सेवाडिय़ा पशु मेला;बैलो की खरीद फरोक्त शुरू

रानीवाड़ा।क्षेत्र का ऐतिहासिक श्रीआपेश्वर पशु मेला सेवाडिय़ा शुक्रवार से रानीवाड़ा के सेवाडिय़ा गांव के ओरण में शुरू हो गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जसवंत कंवर और रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने ध्वजारोहण व बैलों की जोड़ी का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने भी भाग लिया।जिला प्रमुख ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेलों के आयोजन से पशुपालकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। मेलें में पशुपालकों व पशुओं के लिए माकुल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है। विधायक रतन देवासी ने कहा कि यह पशुमेला मारवाड़ व गुजरात के पशुपालकों में अतिलोकप्रिय है। मेलें के इतिहास में पहली बार नया प्रयोग कर संपूर्ण व्यवस्थाओं को ठेके पे दिया गया है, जो कि इस बार सफल रहा है।
इस प्रयोग से पंचायत समिति को चार गुनी आय ज्यादा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्रयास कर इस मेलें को पर्यटन के नक्शेे मे सम्मिलित किया जाएगा, ताकि मेलें में विदेशी पर्यटक भी भाग ले सके। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा तहसील में पेयजल का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। इसके लिए नर्मदा का पेयजल प्रोजेक्ट की वित्त्ीाय स्वीकृति को लेकर मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया गया है, आशा है कि यह प्रोजेक्ट अतिशीघ्र शुरू हो सकेगा। पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि भारतीय ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने के लिए मेले आवश्यक है। राज्य सरकार पशुपालकों के हितो की रक्षा करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। पशु चिकित्सालयों की स्वीकृति भी हो रही है। इससे पूर्व मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मेला प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। उन्होंने मेले के इतिहास की जानकारी देकर मेले से होने वाले फायदों के बारे में बताया। शुभारंभ समारोह में राउप्रावि की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधान राधादेवी देवासी, सेवाडिय़ा मठ के मंहत रतन भारती, एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम देवासी सहित कई जनों ने भाग लिया। शुभारंभ समारोह के बाद विधायक रतन देवासी ने रानीवाड़ा डेयरी द्वारा संचालित स्टॉल और नशा मुक्ति के लिए शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी का फिता काटकर उदï्घाटन किया। मेले में अभी तक छह हजार से भी ज्यादा पशुओं का आवक हो गई है तथा अभी भी पशुओं का आना जारी है। मेले में हरियाणा के अलावा उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश तक के व्यापारी पशु खरीदने आते हंै। इसी वजह से मेले में भारी संख्या में स्थानीय पशुपालक अपने पशुओं को बिक्री के लिए लेकर पहुंचते है।



रानीवाडा विधायक श्री रतनजी देवासी

सेवाडिया पशु मेला में धुमते हुए

गुरुवार, 25 मार्च 2010

जिले में पहली बार देवासी महिला प्रधान बनी!


रानीवाड़ा।रानीवाड़ा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमति राधादेवी देवासी ने शुक्रवार को पंचायत समिति में प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने बधाई दी। प्रधान पद के लिए कार्यग्रहण में कार्यवाहक विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा ने औपचारिकता पूरी कराई। देवासी ने क्षेत्र में विकास व कांग्रेस पार्टी के निर्देशों पर भरोसा जताया तथा मंत्रोच्चारण के साथ पदभार ग्रहण किया। स्थानीय विधायक रतन देवासी ने भी उन्हें माला पहनाकर श्रीमति देवासी का स्वागत किया। कार्यवाहक बीडीओं वर्मा ने प्रधान को गुलदस्ता प्रदान कर शुभकामनांए दी। जेईएन विमलेश राठौड़ ने प्रधान का शाल ओढाकर सम्मान किया। जिला उपप्रमुख मूलाराम भील को साफा व जिला परिषद सदस्या ललीता बोहरा को शाल ओढाकर अभिनंदन किया। उधर रानीवाड़ा पंचायत समिति की ३० ग्राम पंचायतों में डेढ़ दर्जन के करीब ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी पंचायत समिति में प्रधान कार्यभार ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसको लेकर पंचायत समिति में दिनभर भीड़भाड़ का माहौल रहा। उधर गांग ग्राम पंचायत के सरपंच भूराराम मेघवाल ने भी पदभार शुक्रवार को ग्रहण कर लिया। इनका अनेक स्थानों पर माला व शॅाल भेंटकर स्वागत किया।

शनिवार, 20 मार्च 2010

मार्च में गर्मी की मार

 रानीवाडा  । थार में मार्च माह में ही प्रचण्ड गर्मी शुरू होने से लोगों के पसीने छूट रहे हंै। विद्यालयों में सुबह दस से शाम के साढे चार बजे तक बैठना विद्यार्थियो के लिए मुश्किल हो रहा है। धूलभरी आंघियां चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। जिले में गर्मी का असर मार्च माह के दूसरे पखवाडे में प्रारंभ हो गया है। अघिकितम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गुरूवार सुबह से ही सूर्य की तल्ख किरणें तन को चुभने लगी। दिन चढने के साथ पारा बढता गया। कोलतार की सडकों के तपने से दोपहर में बाजार में भीड कमजोर नजर आई।
मासूमों को सजा
सरकारी विद्यालयों में सुबह दस से साढे चार बजे का समय है। इस दौरान गर्मी तेज रहती है। अघिकांश विद्यालयों में न तो पंखे है और न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था। ऎसे में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में बैठना सजा से कम नहीं होता। दोपहर के भोजन के बाद प्यास बढ जाती है लेकिन गर्मी में विद्यालयों में ठण्डा पानी नसीब नहीं होने पर मासूमों की हालत खस्ता हो रही है।
मजदूर भी दुु:खी
नरेगा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओ में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए भी गर्मी परेशानी बनी हुई है। श्रमिकों के कार्य करने का समय दोपहर तक है। दोपहर में श्रम करना इनके लिए मुनासिब नहीं हो रहा है।
बिक्री बढी
बाजार में पंखे, कूलर और एयरकंडीशनर की बिक्री बढ गई है। शीतल पेय पदार्थ, आईसक्रीम की दुकानों में रंगत नजर आने लगी है।  गर्मी के बढते प्रकोप के चलते इन दिनों जनजीवन बेहाली के दौर को झेल रहा है। तन झुलसाती सूरज की किरणें लोगों को दिन भर परेशान करती रहती है। सुबह दस बजे के बाद से इन दिनों सूरज की भृकुटियां तन जाती है। दोपहर में सूरज मानो आग का गोला बन जाता है। तेज धूप से डामर की सडकें तवे की तरह तपने लगती है। पसीने से लथपथ राहगीरों को कुछ कदम चलने के बाद ठंडी छाया में विश्राम लेने की इच्छा रहती है। क्षेत्र मे पिछले करीब एक सप्ताह से पारा उछाल पर है। गर्मी में दिनों दिन बढोतरी हो रही है।

बुधवार, 17 मार्च 2010

सौतेला सिरोही!


सिरोही। दो जिलों का एक सांसद होना सिरोही के लिए अभिशाप बन गया है। सांसदों की सिरोही से सौतेलेपन की विडम्बना अब भी पीछा नहीं छोड रही है। विकास के लिए उनके मद में आने वाले दो करोड रूपए में से सिरोही पर बीस प्रतिशत तक ही खर्च किया जाता है। वर्तमान सांसद देवजी एम पटेल ने भी पूर्व सांसद सुशीला बंगारू की तरह यह सौतेलापन बरकरार रखा।
दिए सिर्फ 29 लाख
वर्तमान सांसद देवजी एम पटेल ने सिरोही जिले के विकास के लिए उनके मद से इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ 29.20 लाख रूपया ही भेजा है। जबकि उन्होंने जिले में 39.02 लाख रूपए की लागत के कामों की अनुशंसा भेजी है।वैसे यहां पर दोष सांसद की पार्टी के उन पदाघिकारियों का भी कम नहीं है, जिन्होंने जनता को सांसद के माध्यम से विकास करवाने का दिवास्वप्न तो दिखाया। लेकिन, वह सांसद से जिले में विकास के लिए पैसे लाने में नाकाम रहे।
हक 75 लाख का
जालोर में पांच तथा सिरोही में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। ऎसे में सांसद कोष में आने वाले दो करोड रूपए में से प्रत्येक विधानसभा के लोगों का पच्चीस लाख रूपए के विकास कार्यो का हक तो बनता है। ऎसे में सिरोही में सांसद कोष से कम से कम 75 लाख रूपए का विकास कार्य होना चाहिए। लेकिन, वर्तमान सांसद ने यहां नाइंसाफी की। सिरोही को इस वित्तीय वर्ष में मात्र उन्तीस लाख रूपए जालोर जिला परिषद से भिजवाए गए।

वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए सांसद कोष से जालोर जिला परिषद से करीब 29 लाख रूपए आया है। सांसद जितनी राशि की स्वीकृति देते हैं, उतना ही पैसा वहां से यहां पर विकास के लिए आता है।
-सुवालाल सीईओ, जिला परिषद, सिरोही।

हमने सांसद से जिले में सांसद कोष से ज्यादा पैसा जारी करने को कहा। इतना कम पैसा जारी हुआ है तो उनका ध्यानाकर्षित करवाया जाएगा।
-विनोद परसरामपुरिया जिलाध्यक्ष,भाजपा।



शनिवार, 6 मार्च 2010

बेहतर प्रबंधन की जरूरत-चौधरी

 जालोर। जिले के प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिघियों व अघिकारियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल की माकूल व्यवस्थाओं को अंजाम देना होगा।वे शुक्रवार को कलक्ट्री सभाकक्ष में पेयजल व अकाल राहत प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिघियों एवं अघिकारियों की संयुक्त बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पेयजल कंटीजेंसी व नर्मदा नहर के लिए निर्घारित की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बेहतर परिणाम के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य करना होगा।
जिले में अकाल की स्थितियों में पूर्व की भांति बेहतर प्रबंधन के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंजाम देकर लोगों तक राहत पहुचाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं पर निर्घारित मापदण्डों के अनुरूप पेयजल आपूर्ति को बनाए रखना होगा। प्रभारी मंत्री ने कन्टीजेंसी योजना में आवश्यकता वाले स्थानों पर हैण्डपम्प व नलकूप तीव्र गति से खोदने तथा अन्य क्षेत्रों में तत्काल पेयजल परिवहन की व्यवस्था मुहैया करवाने के साथ ही अवैध जल कनेक्शनों को हटाने के लिए सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
प्रभारी सचिव उमराव सालोदिया ने कहा कि जिले में जनप्रतिनिघियों के अनुभवों को ध्यान में रखकर उनके सुझावों को गंभीरता लेते हुए कार्य करना होगा। जिला प्रमुख श्रीमती जसवंत कंवर ने कहा कि पेयजल व अकाल की स्थितियों से निपटने के लिए समय पर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी तथा नर्मदा का पानी पूरे जिले को मुहैया करवाने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान आहोर विधायक भगराज चौधरी, रानीवाडा विधायक रतन देवासी और जालोर विधायक रामलाल मेघवाल समेत कई जनप्रतिनिघियों ने सुझावात्मक विचार व्यक्त किए। जिला कलक्टर के.के. गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पेयजल एवं अकाल प्रबंधन से जुडी योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है तथा स्थानीय मांग के अनुरूप सभी उपाए सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.एल. छानवाल, अतिरिक्त कलक्टर भंवरसिंह पंवार, आहोर प्रधान सौरभ कंवर, सांचौर नगर पालिका अध्यक्ष मांगीलाल जीनगर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अघिकारी उगमदान रतनू और जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश करल समेत विभिन्न विभागों के अघिकारी और जनप्रतिनिघि मोजूद थे।





बुधवार, 3 मार्च 2010

...जब महाराज ने खेली होली


होली तो आपने खूब देखी होगी लेकिन क्‍या कभी राजा-रजवाड़ों की होली देखी है। नहीं ना। चलिए हम आपको ले चलते हैं राजस्‍थान के सबसे ताकतवार और अमीर राजपरिवारों की होली में। जयपुर और जोधपुर राजपरिवार की होली में आम आदमी का प्रवेश बिलकुल नहीं था। इस होली में सिर्फ राजपरिवार से जुड़े चुनिंदा लोग ही भाग लिए। भास्‍कर डॉट कॉम लेकर आया है इसी होली की कुछ खास तस्‍वीरें।