रानीवाडा टुडे नववर्ष विशेषांक का विमोचन चिकित्षा राज्य मंत्री श्री राज कुमार शर्मा और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीवाडा विधायक रतन देवासी द्वारा किया गया!जिसमे हजारो क़ि तादाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया !। विधायक रतन देवासी की अनुशंषा से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। खेल मैदान का कार्य शुरू इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था।

शुक्रवार, 2 सितंबर 2011

देवासी ने किया वाहन का उद्घाटन

रानीवाड़ा. पंचायतीराज संस्थाओं में करवाए जा रहे विकास कार्यों पर मॉनिटरिंग के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रधान को आंवटित बोलेरो जीप का बुधवार को विधायक रतन देवासी ने उद्घाटन किया। विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने इसके लिए 5.१६ लाख रूपए आंवटित किए थे। अब वाहन की उपलब्धता से पंचायत समिति क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ ले रहे लाभार्थियों पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इस अवसर पर सीआई रामचंद्र मीणा, सरपंच गोदाराम देवासी, ब्लॉक अध्यक्ष परसराम ढाका, ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा, एडवोकेट गणेश देवासी, हरजीराम देवासी, वीराराम वाघेला, मोडाराम भील, नवलसिंह देवड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।

डिजीटल प्रमाण पत्र किए जारी

रानीवाड़ा$ कस्बे में शुक्रवार को डिजीटल प्रमाण पत्र जारी किया गया। विधायक रतन देवासी ने शाम को तहसील कार्यालय में कियोस्क के माध्यम से डिजीटल हस्ताक्षरित मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन गांवों में ई मित्र सेवा केन्द्र उपलब्ध हैं, उस गांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को डिजीटल हस्ताक्षर युक्त मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र मिल सकेंगे। तहसीलदार खेताराम सारण ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को लेकर सरकार द्वारा यह एक सफल प्रयास किया गया है कि ई मित्र सेवा केन्द्रों के जरिए ग्रामीणों को उनके गांवों में ही यह प्रमाण पत्र आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रानीवाड़ा, करड़ा एवं मालवाड़ा मुख्यालय पर नागरिक सेवा केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस मौके पर सूचना सहायक राहुल वैष्णव, हरजीराम देवासी, नवलसिंह देवड़ा, विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा, श्रवण परिहार, सुमेरसिंह, उमरावसिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थ

डिजीटल प्रमाण पत्र किए जारी

रानीवाड़ा$ कस्बे में शुक्रवार को डिजीटल प्रमाण पत्र जारी किया गया। विधायक रतन देवासी ने शाम को तहसील कार्यालय में कियोस्क के माध्यम से डिजीटल हस्ताक्षरित मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन गांवों में ई मित्र सेवा केन्द्र उपलब्ध हैं, उस गांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को डिजीटल हस्ताक्षर युक्त मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र मिल सकेंगे। तहसीलदार खेताराम सारण ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को लेकर सरकार द्वारा यह एक सफल प्रयास किया गया है कि ई मित्र सेवा केन्द्रों के जरिए ग्रामीणों को उनके गांवों में ही यह प्रमाण पत्र आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रानीवाड़ा, करड़ा एवं मालवाड़ा मुख्यालय पर नागरिक सेवा केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस मौके पर सूचना सहायक राहुल वैष्णव, हरजीराम देवासी, नवलसिंह देवड़ा, विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा, श्रवण परिहार, सुमेरसिंह, उमरावसिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे।
 

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

गरीबों को आवास ऐतिहासिक योजना

प्रदेश में पुन: बीपीएल सर्वे होने जा रहा है। इस बार बीपीएल से वंचित रहे गरीब परिवारों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री का यह मानना है कि प्रदेश का कोई गरीब मकान से वंचित न रहे। इसको लेकर सरकार ने हुडको से ऋण लेकर गरीब के आवास की योजना शुरू की है। यह बात विधायक रतन देवासी ने गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में मुख्यमंत्री ग्रामीणी बीपीएल आवास योजना के तहत आवंटियों को आदेश पत्र वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा पंचायत समिति में 1४०० गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए ५०-५० हजार रूपए सीधे उनके बैंक खातों में जमा करवाए जा रहे है। अब प्रत्येक परिवार कल से ही अपने मकान का निर्माण शुरू करवा सकता है। साथ ही सरकार के निर्देशानुसार शौचालय निर्माण के लिए ३२०० रूपए का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। देवासी ने इस योजना को सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा तहसील में नर्मदा का पानी पेयजल के लिए लाने के लिए पूर्व सरकार ने योजना बनाई थी। यह बात शत प्रतिशत गलत है। अब 400 करोड़ की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। आशा है कि इसी सत्र में सरकार इस योजना को हरी झंडी दे देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जसवंत कंवर ने कहा कि राज्य सरकार के गरीबों के प्रति संवेदनशील हैं। पूर्व विधायक समरजीतसिंह ने कांग्रेस सरकार को गरीब वर्ग का हितेशी बताया। इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यप्रकाश ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांचौर प्रधान डॉ. शमसेर अली ने विधायक देवासी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना कर आभार जताया। पीसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रधान सुखराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए बिजली का बील न बढ़ाकर एतिहासीक कदम उठाया है। जिला कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता ने कहा कि चयनित परिवारों के आवास के लिए राशि बंैक में जमा करवा दी गई है। इस अवसर पर जिला उपप्रमुख मूलाराम राणा, प्रधान राधादेवी देवासी, तहसीलदार खेताराम सारण, एसडीएम शैलेन्द्र देवड़ा, पीआरओ कुलदीपसिंह राठौड़, नर्मदा पेयजल योजना के अधीक्षण अभियंता अशोक चावला, पीएचडी अधिशाषी अभियंता बी.एल.सुथार, सरपंच गोदाराम देवासी, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता लाभचंद जीनगर, विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा, जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा और ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


योजनाओं का उठाएं लाभ

जसवंतपुरा. मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि की जानकारी देने एवं स्वीकति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन राउमावि प्रांगण जसवंतपुरा में गुरुवार को जिला प्रमुख जसवंत कंवर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जालोर सत्यप्रकाश ने लोगों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर केवल कुमार गुप्ता ने योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को लाभान्वित करने की बात कही। रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि इस आवास योजना से लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। विधायक ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न महात्वाकांक्षी योजनाओं की भी जानकारी दी। प्रधान दीपाराम भील ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन जगदीश रावल बीआसीएफ जसवंतपुरा ने किया। इस मौकेे पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष डॉ. समरजीतसिह, बाघसिंह, उकाराम डगला, केसरीमल खंडेलवाल, जोईताराम पुरोहित ब्लॉक अध्यक्ष, पुष्कर पुरोहित, कन्हेैयालाल, ईशराराम विश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

रानीवाडा टुडे नव वर्ष विशेषांक-२०११
सम्पादक - जामताराम देवासी:दातवाडा रानीवाडा


शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

सांचौर में भाजपा में सेंध मारकर कांग्रेस ने पालिका चुनाव में जीत दर्ज कराई'नवनिर्वाचित मेहता पूर्व में भी यहां अध्यक्ष रह चुके हैं


सांचौर। भाजपा के गढ रही नगरपालिका सांचौर में सेंध मारकर कांग्रेस ने पालिका चुनाव में जीत दर्ज कराई है। यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के रमेश मेहता ने केवलाराम पुरोहित को 2290 मतों से पराजित कर कांग्रेस का परचम लहराया है। कुल 25 वार्ड में से 13 कांग्रेस, 11 भाजपा व एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ है। नवनिर्वाचित मेहता पूर्व में भी यहां पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं।यहां राजकीय उ“ा माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह 7 बजे निर्घारित समय पर मतगणना शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद से ही परिणाम आने शुरू हो गए। किसी भी वार्ड सदस्य के विजयी होने और अध्यक्ष पद के मतोे की जानकारी मिलने पर विद्यालय के बाहर खडे उनके समर्थक झूम उठते।
सुबह 9 बजे मतगणना के बाद प्रत्याशियों के जीत की घोषणा हुई तो कांग्रेस समर्थकों ने जीत की खुशी नारेबाजी एवं गुलाल उडाकर जाहिर की। जैसे-जैसे मतगणना होती रही वैसे-वैसे प्रत्याशी समर्थक बेरिकेटिंग के पास आते गए। प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए माकूल व्यवस्था की गई। विद्यालय के दोनों तरफ बेरीकेटिंग की गई। वाहनों को दरबार चौक से बाइपास रास्ते से निकाला गया।
कई दिग्गज हारे, चार वर्तमान पार्षदों की जीत
पालिका चुनाव में पिछले बोर्ड में पाष्ाüद रह चुके प्रतापसिंह राव, भंवरसिंह दहिया को हार का मुंह देखना पडा। पूर्व पालिकाध्यक्ष मांगीलाल जीनगर की पत्नी उगमदेवी जीनगर भी वार्ड 19 से चुनाव मैदान में उतरी, जहां दरियादेवी खटीक ने उन्हें 298 वोटों से हराया। पिछले बोर्ड में पार्षद रहे मोहनलाल पुरोहित, मोहम्मद इकबाल, छगन मेघवाल व नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश मेहता ने अपनी जीत पुन: सुनिश्चित कराई।
भूमिगत हुए पार्षद
मतगणना के बाद कई समर्थक अपने पार्षदों के आने का इंतजार करता रहे। पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होने से पार्टी के नेता अपने-अपने विजेता पार्षदों को शपथ के बाद गोपनीय स्थान पर ले गए। कई विजेता उम्मीदवार समर्थकों के बीच नहीं पहुंचे तो कार्यकत्ताüओं ने उनके रिश्तेदारों को माला पहनाकर बधाइयां दी।
कांग्रेस ने रचा नया इतिहास
पालिका में भाजपा बीस सालों से भाजपा व निर्दलीय का दबदबा रहा हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस ने अपना नया इतिहास रचा हैं। वष्ाü 2000 के पालिका चुनाव में कांग्रेस को 20 वार्डों में 2 सीटें लेकर संतोष करना पडा था। उस वक्त भाजपा को 18 व निर्दलीय रमेश मेहता को 9 सीटें मिली थी। वष्ाü 2005 में रमेश मेहता निर्दलीय गुट के साथ में गठबंधन करने से कांग्रेस ने 25 वार्डों में से 6 सीटों पर कब्जा किया तथा निर्दलीय गुट को केवल 2 सीटें व भाजपा के खाते में 17 सीटें आई थी। गौरतलब हैं कि पिछली बार भाजपा का स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बना था और मांगीलाल जीनगर अध्यक्ष बने थे। वहीं उससे पहले भी भाजपा व निर्दलीयों का दबदबा रहा हैं।
आठ युवा उम्मीदवार हुए विजयी
सांचौर पालिका चुनाव में इस बार पालिका 9 युवा उम्मीदवार जीत कर आए हैं। जिसमेे वार्ड संख्या 3 से विमलादेवी वैष्णव, वार्ड 5 से मोहम्मद साहिद, वार्ड 9 से विजयकुमार जैन, वार्ड 14 से बीरबल विश्नोई, वार्ड 15 से मांगीलाल खोरवाल, वार्ड 19 से दरियादेवी खटीक, वार्ड 20 से नरेन्द्रकुमार भील, वार्ड 21 से निर्मलादेवी विश्नोई हैं। वार्ड पाष्ाüद में सबसे कम 22 वर्षीय निर्मलादेवी विश्नोई विजयी हुई हैं।
तीन राउण्ड में आगे रहे कांग्रेस प्रत्याशी
पालिका चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश मेहता ने तीन राउण्ड में बढत बनाई, जबकि भाजपा के केवलाराम पुरोहित मात्र एक राउण्ड मे ही आगे रहे। पहले राउण्ड में वार्ड संख्या 1 से 8 तक की ईवीएम खोली गई, जिसमें भाजपा के केवलाराम पुरोहित 412 वोटों से आगे रहे। दूसरे राउण्ड में वार्ड 9 से 16 तक में कांग्रेस के रमेश मेहता 1327 वोटों से आगे हो गए। तीसरे राउण्ड में वार्ड 17 से 24 में मेहता ने 1996 की बढत बना ली। चौथे और अंतिम राउण्ड में मेहता ने बढत बरकरार रखते हुए 2290 मतों से जीत हासिल कर ली। पार्षद के लिए भी पहले राउण्ड में भाजपा के छह सदस्य जीत गए, लेकिन बाद की गणना में भाजपा को मायूसी हाथ लगी।

5 निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

रानीवाड़ा।जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. द्वारा संचालित जसमूल डेयरी में चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार को कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनावी तस्वीर को स्पष्ट कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल लखानी ने बताया कि बुधवार शाम तक 11 निदेशक पद के चुनाव को लेकर २५ नामांकन पत्र दाखिल हुए।
नामांकन के अंतिम दिन वार्ड संख्या 1 से जोगसिंह बालोत,
वार्ड संख्या 3 से केसाराम विश्रोइ, वार्ड संख्या 5 से मुकनाराम चौधरी, वार्ड संख्या 6 से रणजीतसिंह देवड़ा व पिछड़ा वर्ग से वगताराम देवासी पाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस तरह कुल ५ प्रत्याक्षी निर्विरोध निर्वाचित हुए हंै। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 2 में जलालखां व ईश्वरसिंह, वार्ड संख्या 4 में जेठाराम व तगसिंह, वार्ड संख्या 7 से महेंद्रसिंह व करणसिंह, महिला आरक्षित वार्ड में नैनुदेवी रूपावटी व ऐलसीदेवी, अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड से लखमाराम व समंदरदेवी एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षित वार्ड से जुआराराम व शंकरलाल चुनावी मैदान में है। निदेशक पद के लिए २६ अगस्त को चुनाव करवाए जाएंगे तथा चेयरमैन पद का चुनाव २७ अगस्त को होगा।