रानीवाड़ा$ कस्बे में शुक्रवार को डिजीटल प्रमाण पत्र जारी किया गया। विधायक रतन देवासी ने शाम को तहसील कार्यालय में कियोस्क के माध्यम से डिजीटल हस्ताक्षरित मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन गांवों में ई मित्र सेवा केन्द्र उपलब्ध हैं, उस गांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को डिजीटल हस्ताक्षर युक्त मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र मिल सकेंगे। तहसीलदार खेताराम सारण ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को लेकर सरकार द्वारा यह एक सफल प्रयास किया गया है कि ई मित्र सेवा केन्द्रों के जरिए ग्रामीणों को उनके गांवों में ही यह प्रमाण पत्र आसानी से मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रानीवाड़ा, करड़ा एवं मालवाड़ा मुख्यालय पर नागरिक सेवा केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस मौके पर सूचना सहायक राहुल वैष्णव, हरजीराम देवासी, नवलसिंह देवड़ा, विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा, श्रवण परिहार, सुमेरसिंह, उमरावसिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थ
देवासी ने किया वाहन का उद्घाटन
-
रानीवाड़ा. पंचायतीराज संस्थाओं में करवाए जा रहे विकास कार्यों पर मॉनिटरिंग
के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रधान को आंवटित बोलेरो जीप का बुधवार को विधायक
रतन द...
14 वर्ष पहले

