रानीवाडा टुडे नववर्ष विशेषांक का विमोचन चिकित्षा राज्य मंत्री श्री राज कुमार शर्मा और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीवाडा विधायक रतन देवासी द्वारा किया गया!जिसमे हजारो क़ि तादाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया !। विधायक रतन देवासी की अनुशंषा से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। खेल मैदान का कार्य शुरू इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था।

शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

सांचौर में भाजपा में सेंध मारकर कांग्रेस ने पालिका चुनाव में जीत दर्ज कराई'नवनिर्वाचित मेहता पूर्व में भी यहां अध्यक्ष रह चुके हैं


सांचौर। भाजपा के गढ रही नगरपालिका सांचौर में सेंध मारकर कांग्रेस ने पालिका चुनाव में जीत दर्ज कराई है। यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के रमेश मेहता ने केवलाराम पुरोहित को 2290 मतों से पराजित कर कांग्रेस का परचम लहराया है। कुल 25 वार्ड में से 13 कांग्रेस, 11 भाजपा व एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ है। नवनिर्वाचित मेहता पूर्व में भी यहां पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं।यहां राजकीय उ“ा माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह 7 बजे निर्घारित समय पर मतगणना शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद से ही परिणाम आने शुरू हो गए। किसी भी वार्ड सदस्य के विजयी होने और अध्यक्ष पद के मतोे की जानकारी मिलने पर विद्यालय के बाहर खडे उनके समर्थक झूम उठते।
सुबह 9 बजे मतगणना के बाद प्रत्याशियों के जीत की घोषणा हुई तो कांग्रेस समर्थकों ने जीत की खुशी नारेबाजी एवं गुलाल उडाकर जाहिर की। जैसे-जैसे मतगणना होती रही वैसे-वैसे प्रत्याशी समर्थक बेरिकेटिंग के पास आते गए। प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए माकूल व्यवस्था की गई। विद्यालय के दोनों तरफ बेरीकेटिंग की गई। वाहनों को दरबार चौक से बाइपास रास्ते से निकाला गया।
कई दिग्गज हारे, चार वर्तमान पार्षदों की जीत
पालिका चुनाव में पिछले बोर्ड में पाष्ाüद रह चुके प्रतापसिंह राव, भंवरसिंह दहिया को हार का मुंह देखना पडा। पूर्व पालिकाध्यक्ष मांगीलाल जीनगर की पत्नी उगमदेवी जीनगर भी वार्ड 19 से चुनाव मैदान में उतरी, जहां दरियादेवी खटीक ने उन्हें 298 वोटों से हराया। पिछले बोर्ड में पार्षद रहे मोहनलाल पुरोहित, मोहम्मद इकबाल, छगन मेघवाल व नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश मेहता ने अपनी जीत पुन: सुनिश्चित कराई।
भूमिगत हुए पार्षद
मतगणना के बाद कई समर्थक अपने पार्षदों के आने का इंतजार करता रहे। पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होने से पार्टी के नेता अपने-अपने विजेता पार्षदों को शपथ के बाद गोपनीय स्थान पर ले गए। कई विजेता उम्मीदवार समर्थकों के बीच नहीं पहुंचे तो कार्यकत्ताüओं ने उनके रिश्तेदारों को माला पहनाकर बधाइयां दी।
कांग्रेस ने रचा नया इतिहास
पालिका में भाजपा बीस सालों से भाजपा व निर्दलीय का दबदबा रहा हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस ने अपना नया इतिहास रचा हैं। वष्ाü 2000 के पालिका चुनाव में कांग्रेस को 20 वार्डों में 2 सीटें लेकर संतोष करना पडा था। उस वक्त भाजपा को 18 व निर्दलीय रमेश मेहता को 9 सीटें मिली थी। वष्ाü 2005 में रमेश मेहता निर्दलीय गुट के साथ में गठबंधन करने से कांग्रेस ने 25 वार्डों में से 6 सीटों पर कब्जा किया तथा निर्दलीय गुट को केवल 2 सीटें व भाजपा के खाते में 17 सीटें आई थी। गौरतलब हैं कि पिछली बार भाजपा का स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बना था और मांगीलाल जीनगर अध्यक्ष बने थे। वहीं उससे पहले भी भाजपा व निर्दलीयों का दबदबा रहा हैं।
आठ युवा उम्मीदवार हुए विजयी
सांचौर पालिका चुनाव में इस बार पालिका 9 युवा उम्मीदवार जीत कर आए हैं। जिसमेे वार्ड संख्या 3 से विमलादेवी वैष्णव, वार्ड 5 से मोहम्मद साहिद, वार्ड 9 से विजयकुमार जैन, वार्ड 14 से बीरबल विश्नोई, वार्ड 15 से मांगीलाल खोरवाल, वार्ड 19 से दरियादेवी खटीक, वार्ड 20 से नरेन्द्रकुमार भील, वार्ड 21 से निर्मलादेवी विश्नोई हैं। वार्ड पाष्ाüद में सबसे कम 22 वर्षीय निर्मलादेवी विश्नोई विजयी हुई हैं।
तीन राउण्ड में आगे रहे कांग्रेस प्रत्याशी
पालिका चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश मेहता ने तीन राउण्ड में बढत बनाई, जबकि भाजपा के केवलाराम पुरोहित मात्र एक राउण्ड मे ही आगे रहे। पहले राउण्ड में वार्ड संख्या 1 से 8 तक की ईवीएम खोली गई, जिसमें भाजपा के केवलाराम पुरोहित 412 वोटों से आगे रहे। दूसरे राउण्ड में वार्ड 9 से 16 तक में कांग्रेस के रमेश मेहता 1327 वोटों से आगे हो गए। तीसरे राउण्ड में वार्ड 17 से 24 में मेहता ने 1996 की बढत बना ली। चौथे और अंतिम राउण्ड में मेहता ने बढत बरकरार रखते हुए 2290 मतों से जीत हासिल कर ली। पार्षद के लिए भी पहले राउण्ड में भाजपा के छह सदस्य जीत गए, लेकिन बाद की गणना में भाजपा को मायूसी हाथ लगी।

5 निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

रानीवाड़ा।जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. द्वारा संचालित जसमूल डेयरी में चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार को कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनावी तस्वीर को स्पष्ट कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल लखानी ने बताया कि बुधवार शाम तक 11 निदेशक पद के चुनाव को लेकर २५ नामांकन पत्र दाखिल हुए।
नामांकन के अंतिम दिन वार्ड संख्या 1 से जोगसिंह बालोत,
वार्ड संख्या 3 से केसाराम विश्रोइ, वार्ड संख्या 5 से मुकनाराम चौधरी, वार्ड संख्या 6 से रणजीतसिंह देवड़ा व पिछड़ा वर्ग से वगताराम देवासी पाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस तरह कुल ५ प्रत्याक्षी निर्विरोध निर्वाचित हुए हंै। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 2 में जलालखां व ईश्वरसिंह, वार्ड संख्या 4 में जेठाराम व तगसिंह, वार्ड संख्या 7 से महेंद्रसिंह व करणसिंह, महिला आरक्षित वार्ड में नैनुदेवी रूपावटी व ऐलसीदेवी, अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड से लखमाराम व समंदरदेवी एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षित वार्ड से जुआराराम व शंकरलाल चुनावी मैदान में है। निदेशक पद के लिए २६ अगस्त को चुनाव करवाए जाएंगे तथा चेयरमैन पद का चुनाव २७ अगस्त को होगा।

34 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी

रानीवाड़ा।सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृतियां जारी हुई हैं। बीआरपी भंवरसिंह राव ने बताया कि विधायक रतन देवासी की अनुशंषा एवं सर्व शिक्षा की ब्लॉक शिक्षा समिति की अध्यक्षा राधादेवी के अनुमोदन से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। प्रतिकक्ष पर २.३० लाख खर्च किए जाएंगेे। इसके अलावा 60 हजार रूपए की लागत से चार वर्षा संग्रहण टांके बनाए जाएंगे। केजीबी में पेयजल की व्यवस्था को लेकर एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

रविवार, 15 अगस्त 2010

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ............

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने साथी की ड्रेस संवारती एनसीसी कैडर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पारंपरकि पिरधानों में सज धज कर बैठी बालाएं 

चेकला बांध को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया

रानीवाड़ा।क्षेत्र के चेकला बांध को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन लेने के लिए बुधवार को विधायक रतन देवासी ने दौरा किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सहित वन विभाग के जिला उपवन संरक्षक भी मौजूद थे। निरीक्षण की टीम ने बांध के चारों तरफ अवलोकन कर बांध को पूर्णतया मरम्मत कर पानी के संरक्षण को लेकर तकमीना बनाया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मेघराज ने बताया कि चेकला बांध की मरम्मत को लेकर ४.७७ लाख का तकमीना बनाकर विभाग के अधिशाषी अभीयंता जालोर को भेज दिया गया है। अधिशाषी अभियंता राजकुमार चौधरी ने बताया कि चेकला बांध के मरम्मत कार्य को लेकर बनाया गया तकमीना कलेक्टर को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान प्रधान दीपाराम भील, उपप्रधान दरगाराम देवासी, सहायक अभियंता रमेश शर्मा, डीएफओ आर.एन. मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शनिवार, 7 अगस्त 2010

विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर,खेल मैदान का कायाकल्प शुरू

रानीवाड़ा।कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान का कायाकल्प शुरू हो गया है। विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर स्वीकृत यह कार्य महानरेगा योजना के तहत करवाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमृत वर्मा ने बताया कि लगभग २४ लाख रूपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्टेडियम से कस्बे के खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा तराशने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में पांच फुट तक रेत डालकर इसका समतलीकरण करवाया जा रहा है। मैदान के चारों तरफ की दीवार को ऊंचा उठाकर मैदान को सुरक्षित किया जाएगा। राजकीय चिकित्सालय के सामने मैदान के लिए नया, सुंदर व भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि मैदान के समतलीकरण के बाद में वॉकिंग के लिए फुट ट्रेक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही चारों कोर्नर पर घास लगाकर मैदान को सुंदर बनाया जाएगा। मैदान का काम शुरू होने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है। इसको लेकर क्रिकेट खेल प्रेमियों ने मैदान के बीच पिच बनाने का भी निवेदन किया है। खेल प्रेमी सुविधा संपन्न मैदान बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के आगे आने व उनमें निखार आने का कयास लगा रहे हैं।

  • -क्षेत्र के लोगों की मांग पर खेल मैदान का अपग्रेडेशन का कार्य स्वीकृत करवाया गया है। मैदान में विधायक कोष से पेवेलियन सहित अन्य खेल सामग्रीया उपलब्ध करवाकर प्रतिभाओं को तरासने में कोई कमी नही रखी जाएगी।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा

शुक्रवार, 6 अगस्त 2010

क्षेत्र में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू

रानीवाड़ा।तहसील क्षेत्र में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने मालवाड़ा ग्राम पंचायत के फतापुरा गांव में ४५ बीघा जमीन खेल मैदान के लिए आरक्षित कर दी है। संभवतया शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो सकेगा।जानकारी के मुताबिक, रानीवाड़ा तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में जिला स्तरीय स्टेडियम के निर्माण की लंबे समय से मांग होने की मांग चली आ रही है। इसके बाद विधायक देवासी की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने मालवाड़ा पटवार हल्के के फतापुरा ग्राम में खसरा नंबर ५७/५१८, ५७ कुल रकबा ७.२० हैक्टेयर भूमि को राजस्थान भू राजस्व नियम १९६३ के तहत युवा मामले एवं खेल विभाग राज्य सरकार को निशुल्क भूमि आवंटन कर दी गई है। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि इन आदेशों के तहत अब ७.२० हैक्टेयर जमीन का नामांतरण युवा मामले एवं खेल विभाग के नाम किया जाएगा। जमीन में जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर केंद्र व राज्य खेल मंत्रालय ग्रामीण स्टेडियम का कार्य स्वीकृत करेंगे।
यह रहेंगी शर्ते
जिला प्रशासन ने यह भूमि 99 वर्ष के लिए आवंटित की है। भूमि का हस्तानांतरण या बेचान नहीं किया जा सकेगा। भवन का निर्माण कब्जा सौंपने के छह माह के भीतर प्रारंभ करवाना व दो वर्ष की अवधि में पूर्ण करवाना आवश्यक है। भूमि व भवन का अधिकार राज्य सरकार का रहेगा।

रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी का चयन

रानीवाड़ा! ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने को लेकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिओं की जयपुर में 31 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में पंचायत समिति से स्थानीय सरपंच गोदाराम देवासी का चयन हुआ है। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियल साइंस नई दिल्ली द्वारा नव निर्वाचित पंचायती राज जनप्रतिनिधिओं की कांफ्रेंस शनिवार को इंद्रा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान भवन जयपुर में रखी गई है। शर्मा ने बताया कि एक दिवसीय कांफ्रेंस में पंचायत समिति से रानीवाड़ा कलां के सरपंच गोदाराम देवासी, जिला प्रमुख जसवंत कंवर, सांचौर प्रधान शमशेर अली, चितलवाना प्रधान मनीषा मेघवाल एवं नरता सरपंच नीरू कंवर भाग लेंगे। सभी जनप्रतिनिधिओं को 31 जुलाई सवेरे ९.३० बजे आवश्यक रूप से भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया है।

शुक्रवार, 25 जून 2010

धानेरा से रानीवाड़ा रेलमार्ग का सीआरएस किया गया


रानिवाडा ।बहुप्रतिक्षित समदड़ी-भीलड़ी ब्रॉडगेज के प्रथम चरण के दूसरे दिन गुरूवार को धानेरा से रानीवाड़ा रेलमार्ग का सीआरएस किया गया। मुख्य संरक्षा ंअधिकारी प्रशांतकुमार के दिशा निर्देशन में चल रहे सीआरएस के दौरान बुधवार को कई प्रकार की कमीबेशी को लेकर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। सीआरएस सवेरे नौ बजे धानेरा प्लेटफार्म के निरीक्षण के साथ शुरू हुआ। बाद में यह टीम डूगडोल, जारी, रतनपुर होते हुए शाम को 6 बजे रानीवाड़ा पहुंची। रानीवाड़ा पहुंचने पर विधायक रतन देवासी ने सीआरएस प्रशांतकुमार का साफा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ आए डीआरएम जी.पी. अग्रवाल, सीएसओ आर.के. मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी राणा विक्रमसिंह, प्रोजेक्ट मेनेजर विजय नाथावात, यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली का भी कस्बा वासियों ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया।
विधायक ने उठाई थी  मांगे : स्वागत समारोह के दौरान विधायक रतन देवासी ने कहा कि जिले के कांग्रेस नेता विधायक रामलाल मेघवाल, प्रदेश सचिव पुखराज पारासर ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री से तुरंत यात्री गाड़ी शुरू करवाने का निवेदन किया था। रेल मंत्री के प्रयासों से सीआरएस शुरू हुआ है, आशा है कि जुलाई अंत तक ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी दौडनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने सीआरएस व डीआरएम से प्लेटफार्म पर वॉटर कूलिंग सिस्टम, पार्किंग जोन बनाने, सी ११५ क्रमांक वाली मानव रहित फाटक पर स्वचालित फाटक लगवाने, यात्रियों के लिए छाया की व्यवस्था, फूट ऑवर ब्रिज, प्रतिक्षालय व कम्प्यूटर आरक्षण की व्यवस्था सुचारू रूप से करने की मांग की है। इसी प्रकार सरपंच गोदाराम देवासी ने भी विभिन्न मांगों को लेकर सीआरएस को ज्ञापन दिया।
डुगडोल यथावत
नवनिर्मित ब्रॉडगेज बनने के बाद डुगडोल रेलवे स्टेशन को विभाग ने बंद करने के निर्देश दिए थे। सीआरएस के निरीक्षण के दौरान डुगडोल स्टेशन पर धानेरा विधायक मफतलाल पुरोहित के नेतृत्व में पांच सौ ज्यादा ग्रामीणों ने स्टेशन पुन: शुरू करवाने को लेकर ज्ञापन दिया। प्रशांतकुमार व डीआरएम अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांगों को सुनकर उसी समय निर्णय लेकर डुगडोल रेलवे स्टेशन को यथावत रखने की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहीर की।




युवक की गोली लगने से संग्दिधावस्था में मौत

 रानीवाड़ा।कस्बे में गुरूवार सवेरे एक युवक की गोली लगने से संग्दिधावस्था में मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई और शोक में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रारंभिक तौर पर लगा कि किसी ने युवक की हत्या कर उसका शव घर के बाहर डाल दिया, लेकिन बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से मिले कुछ साक्ष्यों से इस मामले में आत्महत्या की आशंका भी जताई है। इधर, परिजनों ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर सिरोही से डॉग स्कवाड भी बुलाया। साथ ही जालोर से एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। युवक सीएचसी प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढ़ा का पुत्र था। इस बीच एएसपी यूएल छानवाल भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कस्बे की सीएचसी के प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढा के पुत्र संदीप का शव गुरुवार तड़के लोढ़ा निवास के सामने एक भूखंड में मिला। उसके सीने पर गोली लगी हुई थी। सूचना मिलने पर सीआई दिनेशकुमार ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इसके बाद शव से थोड़ी ही दूर एक देसी तमंचा बरामद हुआ। इसी प्रकार शव की तलाशी लेने पर मृतक की पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बाद में एएसपी छानवाल, सांचौर वृत्ताधिकारी जयपालसिंह यादव, भीनमाल थानाधिकारी अमरसिंह चांपावत मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
दोपहर बाद सीएचसी की मोचरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सिरोही से बुलाया डॉग स्कवायड
प्रारंभिक सूचना और मौके पर लोगों द्वारा हत्या की आशंक जताने पर पुलिस ने पुख्ता सबूतों के लिए सिरोही से डॉग स्कवायड भी मौके पर बुलाया। इसके अलावा जालोर से एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि संदीप की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है, जबकि डॉ. लोढा ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है तथा न ही किसी पर शक है। इसके बाद मामला संदिग्ध हो गया। ऐसे में पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है।
हत्या का मामला करवाया दर्ज
इस बीच परिजनों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। खुद डॉ. वासुदेव लोढा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पुत्र संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है, लेकिन वह आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है। इधर, विधायक रतन देवासी, पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुरुवार, 24 जून 2010

सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था


रानीवाड़ा।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जालोर आगमन पर रानीवाड़ा उपखंड़ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ राव सज्जनसिंह ने २१ सूत्री ज्ञापन दिया। गहलोत ने राव से मुलाकात कर ध्यान से सभी समस्याएं सुनकर अतिशीघ्र स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। राव ने बताया कि रानीवाड़ा उपखंड़ का सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था, परंतु कुछ सालों से पानी के अत्याधिक दोहन से भूजल स्तर रसातल की ओर जा रहा है। इसके लिए बारहमासी सुकळ नदी का सरंक्षण जरूरी है। क्षेत्र में फ्लोराइड़ की मात्रा पानी में ज्यादा होने से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग फ्लोरोसीस रोग से ग्रसित हो रहे है। रोग से बचाव मात्र नर्मदा के नीर से हो सकता है। रानीवाड़ा क्षेत्र को पाईपलाइन प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए। यह योजना पूर्व में बन चुकी है परंतु बजट ज्यादा होने से स्वीकृत नही हो पाई है। राव ने कहा कि उक्त योजना का दोबारा ऐस्टिमेंट बनाकर स्वीकृत किया जाए।उन्होंने कहा कि विधानसभा मुख्यालय पर रीको नही होने से उद्योग धंधे पनप नही हो रहे है। रीको क्षेत्र के लिए रानीवाड़ा डेयरी के पास जमीन अवाप्त कर रीको क्षेत्र घोषित करावे, ताकि कई उद्योग धंधे पनप सके। राव ने रानीवाड़ा खुर्द, डंूगरी, सूरजवाड़ा, सिलासन व करवाड़ा में ३३ केवी विद्युतउपकेंद्र स्वीकृत कराने का निवेदन किया है। इस अवसर स्थानीय विधायक रतनदेवासी, प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, जिलाप्रमुख जसवंतकवंर, परसराम ढ़ाका, अंबालाल चितारा सहित कई जनों उपस्थित रहें।
जालोर। बिशनगढ़ में सोमवार को कैलाश धाम का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एमजीनरेगा ने लोगों को रोजगार में स्थिरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नरेगा मेे साल में सौ दिन का रोजगार दिया जा रहा है। ऎसे में जिलेवासियों को कमाने के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं है। 
कांग्रेस को गरीबों व किसानों का सच्चा साथी बताया। हरित राजस्थान का जिक्र करते हुए उन्होेेने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। गाजियाबाद मठ के मठाधीश नारायणगिरी महाराज ने कहा कि नर्मदा का पानी अब जालोर की जरूरत बन गया है। ऎसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वे इस दिशा में सकारात्मक पहले करें। सांसद देवजी एम पटेल, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला प्रमुख जसवंत कंवर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, मैसूर सांसद विश्वनाथन, पूर्व सांसद के.सी कौण्डया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोपालसिंह भाद्राजून, बीसूका उपाध्यक्ष पारसाराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, जोगेश्वर गर्ग, गोपाराम मेघवाल, जुगल काबरा, बिशनगढ़ सरपंच प्रवीण कंवर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
बच्चों को स्कूल भेजो
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने बात कही। उन्होंने कहा शिक्षा से ही राज्य का विकास हो पाएगा। किसान या मजदूर परिवार का एक भी लड़का पढ़कर अफसर बन गया तो पूरा परिवार सुधर जाएगा। 
गायाें की सेवा करूंगा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद साधु-संतों को विश्वास दिलाया कि अकाल के दौरान मूक पशुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले भी इस दिशा में बहुत प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर अणसी देवी प्रतापजी खिंवेसरा रिलीजियस चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोशालाओं के लिए 11 ट्रक चारा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
23 मिनट का भाषण
बिशनगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 मिनट तक भाषण दिया। 1 बजकर 35 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया तथा 1 बजकर 58 मिनट पर अपना भाषण समाप्त किया। भाषण के दौरान ज्यादा समय नर्मदा व ब्रॉडगेज का जिक्र किया। 
छाया पत्रिका का मुद्दा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ दिनों पहले राजस्थान पत्रिका की ओर से उठाए ब्राडगेज पर सवारी गाड़ी व नर्मदा के पानी का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी, सांसद देवजी एम पटेल, महंत नारायण गिरी व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने अपने भाषण में इनका जिक्र किया।
सुनी जनता की समस्याएं
मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनता से सीधे मुखातिब हुए। ज्ञापन देने आए विभिन्न संगठनों के लोगों से मुख्यमंत्री ने सीधे बात की व उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके जिला सरपंच संघ ने जिलाध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित, जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जनसिंह राव, विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ, नगरपालिका अध्यक्ष, सेडिया के ग्रामीणों, देवासी समाज के लोगों, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, रोडवेज कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठनों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपे। वहीं जिला कलक्ट्री में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद बिशनगढ़ रवाना होते समय भी कलक्टर कार्यालय के चैनल गेट के बाहर भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवासी छात्रावास एवं विकास संस्थान समेत विभिन्न संगठनों ने सीएम को ज्ञापन सौंपे। 
कांगे्रसजनों ने किया स्वागत
स्टेडियम स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरते ही जिला संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, जिला प्रमुख जसवंतकंवर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह, विधायक रामलाल मेघवाल, रतन देवासी, भगराज चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष पारसाराम मेघवाल, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई व युवा नेता मोहनकुमार विश्नोई समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने सलामी दी। 
उलझन के मौके
सर्किट हाउस में युकां के पूर्व जिला अध्यक्ष परसराम ढाका व पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। कचहरी परिसर में आरएसी के जवान व वकील जगदीश गोदारा के बीच नोक-झोक हो गई। पुलिस व विद्यार्थी मित्र कई बार एक-दूसरे से उलझते नजर आए।
हेलीकॉप्टर का क्रेज
कार्यüक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों में हेलीकॉप्टर को लेकर खासा क्रेज देखा गया। लोग काफी समय तक उसे निहारते रहे। कार्यक्रम के दौरान भी हेलीकॉप्टर की आवाज पर कई लोग उसे देखने बाहर चले गए।
यहां भी लाओ पानी
कार्यक्रम के दौरान सांसद देवजी एम पटेल ने जिले के लोगों को नर्मदा का पानी पिलाने की पुरजोर वकालात की। उन्हाेंने चुटकी लेते हुए कहा कि यहां तो बटन दबाकर महादेव की जटा से पानी प्रवाहित कर दिया अब जिले की प्यासी धरती पर नर्मदा का पानी भी प्रवाहित कर दो।

सोमवार, 14 जून 2010

खेल मैदान का कार्य शुरू


रानीवाडा! विधायक रतन देवासी ने मंगलवार को यहां खेल मैदान के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि कस्बे में खेल मैदान की कमी को देखते हुए नरेगा योजना के तहत समतलीकरण, ट्रेक निर्माण सहित सौंदर्यकरण का कार्य स्वीकृत कराया गया है। खेल मैदान के बनने से यहां सभी प्रकार के खेल खेले जा सकेंगे। साथ ही मोर्निंग वॉक के लिए फूट ट्रेक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैवेलियन व दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा का निर्माण विधायक कोष से कराया जाएगा। अभी नरेगा योजना के तहत 22.७१ लाख रूपए स्वीकृत हुए हंै। इस राशि से समतलीकरण, दीवार का निर्माण, सुंदर गैट सहित ट्रेक का निर्माण प्रस्तावित है। खेल मैदान के बनने के बाद इसमें हरी घास लगाने का कार्य भी विभिन्न ऐजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा। दर्शक दीर्घा के उपर शेड निर्माण का कार्य दान दाताओं के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर कस्बे के चौराहा सौंदर्यकरण, टैक्सी स्टेण्ड, बस स्टेण्ड के काम भी शीघ्र ही शुरू किए जाऐंगे। इस मौके उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, सहायक अभियंता अमृत वर्मा, डॉ. रमेशदेवासी, डॉ. ए.आर. चौहान, प्रधान राधादेवी देवासी, हरजीराम, परसराम ढाका, मंछाराम परिहार, अंबालाल चितारा, नवलसिंह देवड़ा, ललिता बोहरा, रतनभारती महाराज, ईश्वरभाई महेश्वरी, भाणाराम बोहरा, प्रभुराम जीनगर, राहुल वैष्णव सहित

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 रानीवाडा~ कसबे  की सीएचसी में विधायक रतन देवासी व एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की देख रेख में मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉॅ. ए.आर. चौहान ने बैठक में सीएचसी में संचालित कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेकर स्वीपर की नियुक्ति, लंबे समय से बंद पड़े जेनरेटर का इंस्टालेशन करने, रिलीफ सोसायटी का नए सिरे से गठन करने, सीएचसी में दानदाताओं के सहयोग से कूलर व पंखे सहित अन्य सामग्री लगाने पर चर्चा की गई। देवासी ने सीएचसी में जेनरिक औषधी विक्रय की दुकान शुरू करने की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकान का निर्माण विधायक कोष से करवाया जाएगा। उन्होंने दुकान का संचालन उपभोक्ता भंडार या एनजीओ से कराने के निर्देश दिए।
साथ ही सीएचसी के बाहर पार्किंग व्यवस्था की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र के सौंदर्यकरण के लिए दानदाताओं से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में अतिरिक्त एक्स-रे मशीन को तुरंत करड़ा पीएचसी में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए, ताकि वहां के लोगों को इस मशीन का लाभ मिल सके। बाद में एसडीएम शर्मा व विधायक देवासी ने निर्माणाधीन मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. वासूदेव लोढा, डॉ. हरीश जीनगर, रिलिफ सोसायटी सदस्य गुमानसिंह राव, हरजीराम देवासी, बगदाराम पाल, परसराम ढाका सहित कई लोग उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया सेवा केंद्र का निरीक्षण

रानीवाडा! पंचायत समिति परिसर में निर्माणाधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र का गुरुवार शाम को कलेक्टर केके गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक रतन देवासी भी उनके साथ थे।उन्होंने सहायक अभियंता रमेश शर्मा से निर्माणाधीन भवन के बारे में जानकारी लेकर राज्य सरकार के निर्देशों के तहत 15 अगस्त से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि पंचायत समिति 30 ग्राम पंचायतों में भी सेवा केंद्र अतिशीघ्र शुरू कर उन्हें पूर्ण रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में सर्वाधिक सेवा केंद्र रानीवाड़ा में ही प्रगति पर है जो समिति प्रशासन के लिए सराहनीय कार्य है। समाजसेवी गणेश देवासी ने करड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सेवा केंद्र के लिए जमीन का आंवटन करने का निवेदन किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता एनपी वर्मा, कनिष्ठ अभियंता तेजपालसिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी नारणाराम मेघवाल, हीरालाल कोड़का, अंबालाल जीनगर, पारस जीनगर, मंछाराम परिहार, राहुल वैष्णव, परसराम विश्रोई, हरजीराम देवासी, कृष्ण चाटवाड़ा, धुखाराम सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस

रानीवाडा! समदडी-भीलड़ी ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी शुरू करवाने की राजनीतिक कवायद शुरू हो गई है। जिले के कांग्रेस नेता यात्री गाड़ी शुरू करवाने को लेकर गुरुवार को रेल राज्य मंत्री मुन्नीयप्पा से दिल्ली में जाकर मिले। मंत्री ने अतिशीघ्र भीलड़ी-समदड़ी टै्रक पर यात्री गाड़ी शुरू करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक, समदड़ी-भीलड़ी आमान परिवर्तन के बाद पांच माह से मालगाडिय़ों का परिवहन हो रहा है। इस ट्रैक पर गत पांच माह से काफी तादाद में रोजाना मालगाडिय़ा चल रही है। जिले के लोगों व आप्रवासियों की मांग पर जिले के कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल सहित कई नेताओं ने नई दिल्ली जाकर रेल राज्य मंत्री मुन्नीयप्पा से मिले। नेताओं ने इस इस ट्र्रैक पर अतिशीघ्र यात्री गाडिय़ां शुरू करने का निवेदन किया। उनके निवेदन पर रेल राज्य मंत्री ने तुरंत रेल विभाग के आलाधिकारियों को मंत्री निवास पर बुलाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां होने के उपरांत यात्री गाड़ी शुरू नहीं करवाने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सीआरएस की ओर से अंतिम निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। साथ ही जून के अंतिम सप्ताह तक किसी भी सूरत में यात्री गाड़ी शुरू करने का आश्वासन दिया। जिले के लोगों ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा दिल्ली जाकर इस मुद्दे को गंभीरता से मंत्री के सामने उठाने पर आभार जताया है। कई आप्रवासी बंधुओं ने भी कांग्रेस नेताओं को सीआरएस विषय पर संवेदनशीलता बरतने पर तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
इनका कहना है
मंत्रीजी ने जून माह में ही सीआरएस की ओर से अंतिम निरीक्षण पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए है। इस मुद्दे को लेकर मंत्रीजी 9 जून को जयपुर में आकर रेल विभाग के अधिकारियों से मिटिंग करेंगे। ऐसी आशा है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में यात्री गाडिय़ां पटरियों पर दौडऩी शुरू हो जाएगी।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा जालोर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

रानीवाड़ा। युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की प्रक्रिया के बाद होने वाले चुनावों में संभावित प्रत्याशियों की चयन को लेकर लोकसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी प्रणय शुक्ला ने रविवार को कस्बे के युवा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। एलआरओ शुक्ला ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के सदस्यों की सूची इंटरनेट पर जारी कर दी गई है। अब सूची की स्क्रीनिंग चल रही है। 12 जून के बाद कोई भी सदस्य इंटरनेट से बार कोड की रसीद जांच कर सकता है, अगर कोई प्रकार की गलती हो तो वह सदस्य एलआरओ से संपंर्क कर इस गलती को दूरस्त करवा सकता है। शुक्ला ने बताया कि संगठन में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव करवाए जा रहे हैं। जो कि युवा महासचिव राहुल गांधी की विचारधारा का अनुसरण है। बैठक में रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एईओ परसराम ढाका, सांचौर एईओ बाबूलाल विश्नोई, जिला महासचिव गंगाराम खींचड, मोहनलाल मांजू, हरीराराम खिलेरी, बाबूलाल पंडित, अंबालाल और कृष्णकुमार पुरोहित सहित कई जने उपस्थित थे।

सोमवार, 31 मई 2010

खेल प्रतिभाओं में आएगा निखार

रानीवाडा!क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए कस्बे के राउमावि खेल मैदान में जालोर व भीनमाल की तर्ज पर स्टेडियम निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का विकास हो सकेगा।
यह कार्य विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर नरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेल मैदान के प्रस्ताव को नरेगा योजना के तहत स्वीकृति मिली है। मैदान के चारों तरफ फुट ट्रैक भी बनाई जा रहा है। स्टेडियम निर्माण का शुभारंभ 1 जून को विधायक देवासी के आतिथ्य में होगा। खेल मैदान का सर्वप्रथम समतलीकरण कर सड़क से एक फीट ऊंचाई तक रेती डालकर रोलर से आधार को मजबूत बनाया जाएगा। मैदान के चारों तरफ ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। स्कूल भवन की ओर पेवेलियन बनाया जाएगा, जहां दर्शक बैठ सकेंगे। खेल मैदान के चारों ओर घास भी लगाई जाएगी। वर्तमान चार दीवारी को ऊंची उठाकर सुंदर रूप दिया जाएगा। राजकीय अस्पताल के सामने स्टेडियम का गेट बनाया जाएगा।
आकर्षक होगा स्वरूप
नरेगा योजना के तहत २२.७१ लाख रुपए इस कार्य के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके तहत ट्रैक, समतलीकरण, मिट्टी की भराई व दीवार का कार्य करवाया जाएगा। विधायक मद से अतिरिक्त राशि का आवंटन कर पैवेलियन निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में केंद्रीय खेल प्राधिकरण यानि पायका योजना की राशि को भी सही कार्य में लगाया जाएगा।
-नरेगा योजना के तहत इस स्टेडियम को सुंदर व सुविधायुक्त बनाया जाएगा, क्षेत्र में अभी तक एक भी स्टेडियम नहीं होने के कारण खेलप्रेमियों को इसकी कमी खल रही है। राशि कम पडऩे पर विधायक मद से पक्के निर्माण को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
-रतनदेवासी, विधायक रानीवाड़ा।
नरेगा योजना के तहत जिले में पहली बार ऐसा कार्य विधायक देवासी के प्रयासों से स्वीकृत हो पाया है। निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने करने का प्रयास करेगा।
-अमृतलाल वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, रानीवाड़ा।

शनिवार, 22 मई 2010

यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा

रानीवाडा!कस्बे की यातायात व्यवस्था में सुधार व सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए विधायक रतन देवासी की मौजूदगी में पुलिस थाने में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सब्जी विक्रताओं के साथ टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक रतन देवासी ने शहर में विकास की संभावनाओं तथा यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा के साथ आवश्यक निर्देश दिए। देवासी ने कहा कि शहर में पंचायत समिति के सामने, सांचौर रेलवे क्रॉसिंग व पेट्रोल पंप के पास टैक्सियों की पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने ऑपरेटर्स से इस समस्या के समाधान के लिए विचार कर अंतिम निर्णय लेकर भीनमाल-सुंधामाता, सिलासन, मालवाड़ा रूठ की टैक्सियों को सब्जी मंडी के सामने ठहराव तथा छह छह टैक्सियों को बारी-बारी से खड़े करने के निर्देश दिए। शेष टैक्सियों को भीनमाल रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्क करने के निर्देश दिए!इसी तरह सांचौर रूट की टैक्सियों को फाटक के बाहर एवं बडग़ांव रूट की टैक्सियों को आशापुरा कांपलेक्स से आगे खड़े रखने के निर्देश दिए। बैठक में कस्बे में जगह-जगह सब्जी विक्रताओं के खड़े रहने से प्रभावित हो रही यातायात समस्या पर विचार किया गया। देवासी ने सब्जी विक्रेताओं को भी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ३ यातायात पुलिसकर्मियों को विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, सरंपद गोदाराम देवासी, कांग्रेस जिला सचिव मंशाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, पूरणसिंह देवड़ा, रहमान भाई मुसला, अन्ना भारती, पूनमाराम मेघवाल, ओमप्रकाश वैष्णव, दीपाराम सिंधी, जेसाराम माली, कन्हैयालाल वैष्णव, शिवाराम और पूनमाराम विश्नोई समेत कई जने उपस्थित थे।

राशन की दुकानों का किया निरीक्षण

रानिवाडा!विधायक रतन देवासी ने आज विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के साथ कस्बे की उचित मूल्यों की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। विधायक ने दोषी डीलर्स के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विकास अधिकारी शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार दो रुपए प्रति किलो गेहंू का वितरण व रियायती दर पर केरोसीन की बिक्री सुनिश्चित करने को लेकर विधायक देवासी ने तीन दुकानों का आकस्मिक अवलोकन किया। सबसे पहले मै. किशोरकुमार मानाराम रावल की दुकान का निरीक्षण करने पर उसमें ३१७ लीटर केरोसीन कम पाया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विकास अधिकारी ने कार्रवाई रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी है। इसी प्रकार कस्बे की मै. शेलेष कुमार अमृतलाल व भगवती प्रसाद जसीराम जोशी की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। वहां डिस्पले बोर्ड व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी का बोर्ड नहीं होने पर उन्हें शीघ्र ही दुकान के बाहर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार बीपीएल परिवारों के लिए प्रतिमाह २५ किलोग्राम गेहूं दो रूपए की दर से वितरित करेगी। सरकारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिमाह निरीक्षण किए जाएंगे। अनियमितता देखी जाने पर डीलर्स का अनुज्ञा पत्र निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
-रतन देवासी, विधायक रानीवाड़ा
मुझे बीडीओ के मार्फत मामले की जानकारी मिली है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-कैलाशचंद्र शर्मा, एसडीएम रानीवाड़ा
उक्त दुकान में ३१७ लीटर केरोसीन पाया गया है तथा भूमिगत भण्डारण के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। यह नियम विरुद्ध है। कार्रवाई के लिए जिला रसद अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
-ओमप्रकाश शर्मा, विकास अधिकारी रानीवाड़ा
एसडीएम व बीडीअड्ड की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही अनियमितता पाई जाने पर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी।
-विरेंद्रसिंह जिला रसद अधिकारी, जालोर।





शनिवार, 1 मई 2010

स्टेट बीपील को मिलेगा सफेद-हरा राशन कार्ड

रानीवाडा। राज्य सरकार ने बीपीएल और स्टेट बीपीएल परिवारों के नए राशन कार्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। राशन कार्ड बनाने से लेकर वितरण करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वर्ष 2002 की सूची के बीपीएल के लिए पूर्व में जिलों को बांटे जा चुके खाली राशन कार्ड काम में लिए जाएंगे।स्टेट बीपीएल के लिए सफेद-हरे रंग के राशन कार्ड बनेंगे जिनके 4-5तारीख तक जिलों में पहुंचने की संभावना है। सामान्य बीपीएल के लिए गुलाबी रंग का राशन कार्ड जारी किया जाता है।कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना पत्र तैयार कराने तथा फोटो खिंचवाने का कार्य 4 से 7 मई को होगा। इसके बाद 11 से 13 मई तक कार्ड तैयार कर वितरण किया जाएगा। यह दोनों ही कार्य ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होंगे। इन कार्ड की अवघि मई 2010 से अप्रेल 2015 तक होगी। इसके लिए पूर्व में छपे पडे कार्डो पर वैधता अवघि की लाल स्याही की मोहर लगाई जाएगी। मोहर लगाने की कार्यवाही शुरू करने को कह दिया गया है।उल्लेखनीय है कि यह राशन कार्ड मई से बीपीएल के लिए शुरू होने वाली नई योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत बीपीएल परिवारों को दो रूपए की दर पर प्रतिमाह 25 किलो गेहूं मिलेगा। इस योजना से प्रदेश के 36.57 लाख बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। इनमें वे 10.62 लाख बीपीएल परिवार भी शामिल होंगे जो वर्ष 1997 की सूची में थे, मगर 2002 की सूची में वंचित रह गए थे। इन्हें स्टेट बीपीएल परिभाषित किया गया है। इनमें से अंत्योदय की संख्या अलग की जाएगी।





शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

कांगे्रस के संगठन चुनाव 15 मई से

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के पहले चरण के संगठन चुनाव की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। इस बार ब्लॉक और उससे ऊपर के संगठन चुनाव में वोट देने वालों को फोटो पहचान पत्र दिए जाएंगे। जिनके पास पहचान पत्र होगा, वही वोट दे सकेंगे। कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन अघिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई। प्रदेश निर्वाचन अघिकारी जगन्नाथ पटनायक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केन्द्रीय चुनाव प्राघिकरण के सदस्य ए.पी. सेठी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष परसराम मोरदिया और प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के अध्यक्ष रघु शर्मा भी मौजूद थे।
सर्वसम्मति से चुनाव पर जोर :बैठक में सभी जिला निर्वाचन अघिकारियों से कहा गया कि यह चुनाव संगठन को मजबूती देने के लिए कराए जा रहे हैं, इसलिए जहां तक सम्भव हो, सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाएं। जिला निर्वाचन अघिकारियों को एक से सात मई तक अपने जिलों में जा कर जिला कांग्रेस समितियों की बैठकें करने को कहा गया है। प्रदेश निर्वाचन अघिकारी के अनुमति के बिना जिला निर्वाचन अघिकारी परिणाम घोçष्ात नही कर सकेंगे।
तीन साल की सदस्यता के नियम में ढील : बैठक में केन्द्रीय चुनाव प्राघिकरण के सदस्य ए.पी. सेठी ने बताया कि वैसे तो संगठन चुनाव में भाग लेने के लिए पिछले तीन वष्ाü से लगातार कांग्रेस का सदस्य होना आवश्यक है, लेकिन जिन लोगों ने पिछले किसी भी चुनाव में कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लडा है, वे भी भाग ले सकेंगे। ब्लॉक निर्वाचन अघिकारियों की घोष्ाणा 10 मई तक कर दी जाएगी।
डीसीसी सदस्य में रहेगा आरक्षण :बैठक में जिला निर्वाचन अघिकारियों को जिला कांग्रेस समिति के लिए चुने जाने वाले छह सदस्यों में से दो महिलाओं और बीस प्रतिशत सदस्य अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग और अल्पसंख्यक के लिए आरक्षित रखने के लिए कहा गया। ब्लॉक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कोई आरक्षण नहीं रखा गया है।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
15 से 30 मई: प्राथमिक इकाइयों के अध्यक्षों, कार्यकारिणी का चुनाव और इनकी ओर से एक ब्लॉक प्रतिनिघि का चुनाव
5 से 20 जून: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोष्ााध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव। इसके साथ ही जिला कांग्रेस के लिए छह सदस्यों, एक पीसीसी सदस्य का चुनाव25 जून से 5 जुलाई: जिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोष्ााध्यक्ष व जिला कार्याकारिणी का निर्वाचन 10 जुलाई से 25 जुुलाई: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोष्ााध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी तथा एआईसीसी सदस्यों का प्रदेश कांग्रेस साधारण सभा से चुनाव।



गुरुवार, 22 अप्रैल 2010

विधायक ने किया सीएचसी का निरीक्षण,वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा,चिकित्साकर्मियों से सवाल जवाब भी पूछे।

रानीवाड़ा ! विधायक रतन देवासी ने प्रधान के साथ सोमवार शाम को कस्बे की सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्साकर्मियों के बारे में सवाल जवाब भी पूछे। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढ़ा से उन्होंने उपस्थिति रजिस्ट्रर व अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इसके बाद देवासी ने वार्ड, बीपीएल औषधि कॉउंटर, ब्लॉक सीएमओ कार्यालय का भी अवलोकन कर चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए। साथ ही अविलंब एक्स-रे मशीन को शुरू करवाने व वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विधायक के साथ हरजीराम देवासी, मंछाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, पताराम मेघवाल, लक्ष्मीचंद, पुरेश पटेल, रमेश नापित सहित कई लोग साथ थे।



आठ घंटे चली बैठक,केवल जनप्रतिनिघियों को ही प्रवेश दिया

 रानीवाडा। पंचायत समिति के सभागार में विधायक रतन देवासी के मुख्य आतिथ्य व प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक की कार्रवाई करीब आठ घंटे तक चली। बैठक में विकास अघिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही को पढकर सुनाया। विधायक देवासी ने डिस्कॉम, शिक्षा विभाग व सर्व शिक्षा अभियान के कार्यो में सुधार लाने को कहा।उन्होंने जलदाय विभाग के अघिकारियों केा पेयजल संकट वाले गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति करने और विभाग की पाइप लाइनों से अवैध कनेक्शन हटाने को कहा। वहीं डिस्कॉम के अघिकारियों को किसानों को पर्याप्त बिजली देने के निर्देश दिए। बैठक में रानीवाडा सरपंच गोदाराम देवासी, धानोल सरंपच भीखाराम चौधरी, सेवाडा सरपंच हेमसिंह, धामसीन सरपंच बलवन्त पुरोहित, बडगांव सरपंच बाबूलाल चौधरी, गांग सरपंच भूराराम व जिला परिषद सदस्य ललिता बोहरा ने क्षेत्र के गांवों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नर्मदा का पानी लाने का प्रस्ताव रखा। रानीवाडा सरपंच ने बिजली के ढीले तारों को सही करने व स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने को कहा।
विधायक ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अघिकारी को अस्पताल के आगे एक बोर्ड लगाकर उस पर प्रमुख व्यक्तियों के टेलीफोन व मोबाइल नम्बर लिखकर लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी मरीज को असुविधा होने पर वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। उपखण्ड अघिकारी कैलाशचन्द्र शर्मा क्षेत्र में पानी व चारे की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, थाना प्रभारी दिनेश कुमार समेत जनप्रतिनिघि मौजूद थे।
चौराहों का होगा सौन्दर्यीकरण
रानीवाडा। पंचायत समिति की बैठक में विधायक रतन देवासी ने बताया कि कस्बे के तीन चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीनमाल बाइपास तीन रास्ता, बडगांव बाइपास व स्टेशन मार्ग चौराहे का सौन्दर्यकरण होगा। पंचायत समिति प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी ने बताया कि पंचायत समिति में एक सुपर मार्केट भी बनाया जाएगा। जिसका प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है।
आठ घंटे तक जनप्रतिनिघियों का इंतजार
रानीवाडा। पंचायत समिति की बैठक में भाग लेने आई कई महिला जनप्रतिनिघियों के साथ उनके पति व रिश्तेदार आए थे, लेकिन बैठक में केवल जनप्रतिनिघियों को ही प्रवेश दिया गया। ऎसे में महिला जनप्रतिनिघियों के साथ आए उनके पति व रिश्तेदारों को सभागार के बाहर करीब आठ घंटे तक बैठना पडा।
बिजली पानी की समस्याएं

इसके बाद रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने कस्बे के बाईपास पर ऑवर हैडटंैक, बडग़ांव रोड़ की भील बस्ती में पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। जालेराकलां के डेलीगेट वागाराम ने तावीदर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। रानीवाड़ा खुर्द सरपंच करमीराम ने सांईजी की बैरी के जीएलआर में जलापूर्ति नही होने की बात कही। गांग सरपंच भूराराम और कोटड़ा सरपंच सहीराम विश्नोई ने एवजी लाईनमैन की शिकायत बताई। करवाड़ा डेलीगेट छगनाराम ने ढाणियों में पेयजल संकट के बारे में सदन को जानकारी दी। जाखड़ी सरपंच शांतादेवी दर्जी ने रेबारियों की ढाणी व चारणवास में पेयजल समस्या के बारे में कहा। जोडवास डेलीगेट पूरणसिंह देवड़ा ने नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र योजना स्वीकृत करवाने को लेकर सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेने की बात कही। इसके अलावा धानोल सरपंच भीखाराम, मालवाड़ा डेलीगेट दिवाली काबा, धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित ने बिजली और पानी की समस्याओं पर बहस की। जिस पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव और विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सौरभसिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही। बैठक में पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कस्बे के राउमावि खेल मैदान में 25 लाख रूपयें की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। बैठक में उपप्रमुख मूलाराम राणा, तहसीलदार खेताराम सारण, कृषि विभाग के कन्हैयालाल विश्नोई, बीआरसीएफ तेजाराम और सीडीपीओ संतोष शर्मा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।




शनिवार, 17 अप्रैल 2010

विधायक ने दिए पाइपलाइन के निर्देश,समस्या का होगा समाधान

 रानीवाड़ा& कस्बे के बडग़ांव रोड पर स्थित भीलों की ढाणी में गत माह से चल रहे पेयजल संकट के निराकरण को लेकर विधायक रतन देवासी ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पाईप लाईन बिछाने को लेकर तकमीना बनाने के निर्देश दिए हंै। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि भीलों की ढाणी में भू-जल स्तर के सूख जाने से इन ढाणियों में पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। यादव ने बताया कि इन ढाणियों में पेयजल के समाधान को लेकर विधायक रतन देवासी ने पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए हंै। साथ ही दो जगह जीएलआर बनाने के लिए कहा गया है।

जवाब देने लग गए पेयजल स्रोत,सरकार संवेदनशील

 रानीवाड़ा!तापमान में वृद्धि और मानसून की बेरुखी ने क्षेत्र में इस बार पेयजल किल्लत की भयावह स्थित पैदा कर दी है। गर्मी के असर से अधिकतर तालाब सूख चुके हैं तो कुछ सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में पशुधन पर भी संकट मंडरा रहा है। पानी की कमी के कारण इस वर्ष अभी से पेयजल आपूर्ति भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है। इधर, इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति भी लडख़ड़ा चुकी है। ऐसे में कस्बेवासियों की परेशानियां और बढ़ गई है। शनिवार को कस्बे में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं जलदाय विभाग के सभी फोन व अधिकारियों के मोबाइल बंद होने से लोगोंं में विभाग के प्रति आक्रोश था। पेयजल व्यवस्था लडखड़ाने के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया है। संकट के चलते लोगों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवानी पड़ रही है। मानसून की बेरुखी के चलते जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग व्यवस्था सुधारने में बेबस नजर आ रहा है। देखा जाए तो अभी ये हालात हैं तो अगले दिनों में इसका असर क्या होगा समझा जा सकता है। कस्बेवासियों ने जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग से पेयजल आपूर्ति का विकल्प अतिशीघ्र ढूंढने की मांग की है। सभी मोहल्ले पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीना दुभर हो गया है।
 इनका कहना:-
समस्या समूचे क्षेत्र में है, कंटीजेंसी प्लॉन के तहत राशि आवंटित कर टैंकर की सुविधा से आंशिक तौर पर समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे है। हैंडपंप भी जहां पानी है वहां खुदवाए जा रहे है।  इस समस्या को लेकर संवेदनशील है।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा
कस्बे में पेयजल संकट है, विशेषतया पिछड़ी बस्तियों में गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती है। पानी की कमी से टैंकर के दाम भी बढ़ चुके हैं, ऐसे में आम आदमी को परेशानी होती है।
- गोदाराम देवासी, सरपंच ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कल्ला
भू-जल के रसातल चले जाने से यह संकट पैदा हुआ है, समाधान सिर्फ नर्मदा के पानी से ही हो सकता है। देवपुरा, आमपुरा, झौरा सहित चार रास्ता की स्कीम ठप होने से ही ऐसे हालात हो रहे है। अब पूरा क्षेत्र भाटवास के बोरवेल के भरोसे है।
- रामनिवास यादव, सहायक अभियंता जलदाय विभाग, रानीवाड़ा
विभाग व राज्य सरकार पेयजल को लेकर संवेदनशील नहीं है, कस्बेवासियों को इस समय पेयजल संकट से सामना कर रहे है, प्रशासन को अविलंब कस्बे में टैंकर से विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।
- मिस्त्री फिरोज खां, कस्बावासी, रानीवाड़ा

विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग

 रानीवाड़ा. निकटवर्ती सिलासन के लोगों ने विधायक रतन देवासी को पत्र प्रेषित कर मालियों की ढाणी में प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत कराने की मांग की है। समाजसेवी वरदाराम माली ने बताया कि पंचायत मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर इस ढाणी के आस पास मेघवाल, भील व रेबारियों की ढाणी भी आई हुई है। इन ढाणी के विद्यार्थियों को दो किलोमीटर दूर अध्ययन के लिए पंचायत मुख्यालय पैदल जाना पड़ता है। ढाणी में प्राथमिक विद्यालय के स्वीकृत होने पर साठ-सत्तर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए घर पर ही सुविधा मिल सकेगी। इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विधायक देवासी से विद्यालय स्वीकृत करने की गुहार लगाई है।



बुधवार, 7 अप्रैल 2010

शनिवार, 3 अप्रैल 2010

नर्मदा के पानी को रानीवाड़ा लाने मांग की

देवासी ने इस दौरान सदन को अवगत करवाया कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या में लाइनमैन की अहम भूमिका है,पेयजल के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा में प्रश्नोत्तर किया  

रानीवाड़ा& विधानसभा में पेयजल समस्याओं को लेकर चर्चा करने पर लोगों ने विधायक रतन देवासी का आभार जताया है। बुधवार को पेयजल के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा में प्रश्नोत्तर के दौरान विधायक देवासी ने नर्मदा के पानी को जिले के रानीवाड़ा, भीनमाल, जसवंतपुरा, आहोर सहित अन्य कस्बों तक  पुरजोर मांग की। देवासी ने इस दौरान सदन को अवगत करवाया कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या में लाइनमैन की अहम भूमिका है। अधिकतर लाइनमैन खुद काम नही करते है तथा पेयजल के वितरण के लिए दूसरे व्यक्ति को यह काम सौंप देते है

रानीवाड़ा के सौंदर्यकरण को लेकर लेआऊट तैयार

विधायक की प्रेरणा से कई दानदाताओं के सहयोग से यह योजना मूर्तरूप लेने जा रही है।
 रानीवाड़ा कस्बा अतिशीघ्र हाईटेक व आकर्षक बनने जा रहा है। विधायक की प्रेरणा से कई दानदाताओं के सहयोग से यह योजना मूर्तरूप लेने जा रही है। जिसके तहत कस्बे के चौराहों का गुजरात की तर्ज पर सौंदर्यकरण किया जाएगा। विधायक देवासी के प्रयासों से कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर लेआऊट तैयार करवाया जा रहा है। गुरूवार को अहमदाबाद के आर्किटेक्ट हितेन शाह ने अपने गुु्रप के साथ कस्बे का दौरा कर विभिन्न तिराहों का निरीक्षण किया। साथ ही कस्बे के गुजरात से लगते हुए मुख्य मार्गों पर प्रवेश द्वारा बनवाने व भीनमाल रेलवे क्रोसिंग से सांचौर रेलवे क्रोसिंग की मुख्य सड़क को आधुनिक तकनीक से बनवाने को लेकर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अमृत वर्मा से विचार विमर्श किया।
नागरिकों की हुई बैठक :
इस टीम ने कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने मीटिंग कर कस्बे के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि हरजीराम देवासी, समाज सेवी मंछाराम परिहार, कांग्रेस नेता परसराम ढाका, अंबालाल जीनगर, पारसमल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, रामाराम लुहार सहित कई लोग मौजूद थे। सौंदर्यकरण को लेकर विधायक देवासी ने बताया कि गुजरात से राजस्थान में प्रवेश करने पर प्रथम कस्बा रानीवाड़ा होने से कस्बे का आधुनिक व तकनीकि तरीके से विकास आवश्यक है। विकास में दानदाताओं की भूमिका अहम होती है। कस्बे के विकास को लेकर काफी दानदाता आगे आ रहे है।



शनिवार, 27 मार्च 2010

शुरू हुआ सेवाडिय़ा पशु मेला;बैलो की खरीद फरोक्त शुरू

रानीवाड़ा।क्षेत्र का ऐतिहासिक श्रीआपेश्वर पशु मेला सेवाडिय़ा शुक्रवार से रानीवाड़ा के सेवाडिय़ा गांव के ओरण में शुरू हो गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जसवंत कंवर और रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने ध्वजारोहण व बैलों की जोड़ी का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने भी भाग लिया।जिला प्रमुख ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेलों के आयोजन से पशुपालकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। मेलें में पशुपालकों व पशुओं के लिए माकुल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है। विधायक रतन देवासी ने कहा कि यह पशुमेला मारवाड़ व गुजरात के पशुपालकों में अतिलोकप्रिय है। मेलें के इतिहास में पहली बार नया प्रयोग कर संपूर्ण व्यवस्थाओं को ठेके पे दिया गया है, जो कि इस बार सफल रहा है।
इस प्रयोग से पंचायत समिति को चार गुनी आय ज्यादा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्रयास कर इस मेलें को पर्यटन के नक्शेे मे सम्मिलित किया जाएगा, ताकि मेलें में विदेशी पर्यटक भी भाग ले सके। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा तहसील में पेयजल का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। इसके लिए नर्मदा का पेयजल प्रोजेक्ट की वित्त्ीाय स्वीकृति को लेकर मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया गया है, आशा है कि यह प्रोजेक्ट अतिशीघ्र शुरू हो सकेगा। पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि भारतीय ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने के लिए मेले आवश्यक है। राज्य सरकार पशुपालकों के हितो की रक्षा करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। पशु चिकित्सालयों की स्वीकृति भी हो रही है। इससे पूर्व मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मेला प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। उन्होंने मेले के इतिहास की जानकारी देकर मेले से होने वाले फायदों के बारे में बताया। शुभारंभ समारोह में राउप्रावि की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधान राधादेवी देवासी, सेवाडिय़ा मठ के मंहत रतन भारती, एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम देवासी सहित कई जनों ने भाग लिया। शुभारंभ समारोह के बाद विधायक रतन देवासी ने रानीवाड़ा डेयरी द्वारा संचालित स्टॉल और नशा मुक्ति के लिए शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी का फिता काटकर उदï्घाटन किया। मेले में अभी तक छह हजार से भी ज्यादा पशुओं का आवक हो गई है तथा अभी भी पशुओं का आना जारी है। मेले में हरियाणा के अलावा उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश तक के व्यापारी पशु खरीदने आते हंै। इसी वजह से मेले में भारी संख्या में स्थानीय पशुपालक अपने पशुओं को बिक्री के लिए लेकर पहुंचते है।



रानीवाडा विधायक श्री रतनजी देवासी

सेवाडिया पशु मेला में धुमते हुए

गुरुवार, 25 मार्च 2010

जिले में पहली बार देवासी महिला प्रधान बनी!


रानीवाड़ा।रानीवाड़ा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमति राधादेवी देवासी ने शुक्रवार को पंचायत समिति में प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने बधाई दी। प्रधान पद के लिए कार्यग्रहण में कार्यवाहक विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा ने औपचारिकता पूरी कराई। देवासी ने क्षेत्र में विकास व कांग्रेस पार्टी के निर्देशों पर भरोसा जताया तथा मंत्रोच्चारण के साथ पदभार ग्रहण किया। स्थानीय विधायक रतन देवासी ने भी उन्हें माला पहनाकर श्रीमति देवासी का स्वागत किया। कार्यवाहक बीडीओं वर्मा ने प्रधान को गुलदस्ता प्रदान कर शुभकामनांए दी। जेईएन विमलेश राठौड़ ने प्रधान का शाल ओढाकर सम्मान किया। जिला उपप्रमुख मूलाराम भील को साफा व जिला परिषद सदस्या ललीता बोहरा को शाल ओढाकर अभिनंदन किया। उधर रानीवाड़ा पंचायत समिति की ३० ग्राम पंचायतों में डेढ़ दर्जन के करीब ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी पंचायत समिति में प्रधान कार्यभार ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसको लेकर पंचायत समिति में दिनभर भीड़भाड़ का माहौल रहा। उधर गांग ग्राम पंचायत के सरपंच भूराराम मेघवाल ने भी पदभार शुक्रवार को ग्रहण कर लिया। इनका अनेक स्थानों पर माला व शॅाल भेंटकर स्वागत किया।

शनिवार, 20 मार्च 2010

मार्च में गर्मी की मार

 रानीवाडा  । थार में मार्च माह में ही प्रचण्ड गर्मी शुरू होने से लोगों के पसीने छूट रहे हंै। विद्यालयों में सुबह दस से शाम के साढे चार बजे तक बैठना विद्यार्थियो के लिए मुश्किल हो रहा है। धूलभरी आंघियां चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। जिले में गर्मी का असर मार्च माह के दूसरे पखवाडे में प्रारंभ हो गया है। अघिकितम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गुरूवार सुबह से ही सूर्य की तल्ख किरणें तन को चुभने लगी। दिन चढने के साथ पारा बढता गया। कोलतार की सडकों के तपने से दोपहर में बाजार में भीड कमजोर नजर आई।
मासूमों को सजा
सरकारी विद्यालयों में सुबह दस से साढे चार बजे का समय है। इस दौरान गर्मी तेज रहती है। अघिकांश विद्यालयों में न तो पंखे है और न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था। ऎसे में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में बैठना सजा से कम नहीं होता। दोपहर के भोजन के बाद प्यास बढ जाती है लेकिन गर्मी में विद्यालयों में ठण्डा पानी नसीब नहीं होने पर मासूमों की हालत खस्ता हो रही है।
मजदूर भी दुु:खी
नरेगा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओ में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए भी गर्मी परेशानी बनी हुई है। श्रमिकों के कार्य करने का समय दोपहर तक है। दोपहर में श्रम करना इनके लिए मुनासिब नहीं हो रहा है।
बिक्री बढी
बाजार में पंखे, कूलर और एयरकंडीशनर की बिक्री बढ गई है। शीतल पेय पदार्थ, आईसक्रीम की दुकानों में रंगत नजर आने लगी है।  गर्मी के बढते प्रकोप के चलते इन दिनों जनजीवन बेहाली के दौर को झेल रहा है। तन झुलसाती सूरज की किरणें लोगों को दिन भर परेशान करती रहती है। सुबह दस बजे के बाद से इन दिनों सूरज की भृकुटियां तन जाती है। दोपहर में सूरज मानो आग का गोला बन जाता है। तेज धूप से डामर की सडकें तवे की तरह तपने लगती है। पसीने से लथपथ राहगीरों को कुछ कदम चलने के बाद ठंडी छाया में विश्राम लेने की इच्छा रहती है। क्षेत्र मे पिछले करीब एक सप्ताह से पारा उछाल पर है। गर्मी में दिनों दिन बढोतरी हो रही है।

बुधवार, 17 मार्च 2010

सौतेला सिरोही!


सिरोही। दो जिलों का एक सांसद होना सिरोही के लिए अभिशाप बन गया है। सांसदों की सिरोही से सौतेलेपन की विडम्बना अब भी पीछा नहीं छोड रही है। विकास के लिए उनके मद में आने वाले दो करोड रूपए में से सिरोही पर बीस प्रतिशत तक ही खर्च किया जाता है। वर्तमान सांसद देवजी एम पटेल ने भी पूर्व सांसद सुशीला बंगारू की तरह यह सौतेलापन बरकरार रखा।
दिए सिर्फ 29 लाख
वर्तमान सांसद देवजी एम पटेल ने सिरोही जिले के विकास के लिए उनके मद से इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ 29.20 लाख रूपया ही भेजा है। जबकि उन्होंने जिले में 39.02 लाख रूपए की लागत के कामों की अनुशंसा भेजी है।वैसे यहां पर दोष सांसद की पार्टी के उन पदाघिकारियों का भी कम नहीं है, जिन्होंने जनता को सांसद के माध्यम से विकास करवाने का दिवास्वप्न तो दिखाया। लेकिन, वह सांसद से जिले में विकास के लिए पैसे लाने में नाकाम रहे।
हक 75 लाख का
जालोर में पांच तथा सिरोही में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। ऎसे में सांसद कोष में आने वाले दो करोड रूपए में से प्रत्येक विधानसभा के लोगों का पच्चीस लाख रूपए के विकास कार्यो का हक तो बनता है। ऎसे में सिरोही में सांसद कोष से कम से कम 75 लाख रूपए का विकास कार्य होना चाहिए। लेकिन, वर्तमान सांसद ने यहां नाइंसाफी की। सिरोही को इस वित्तीय वर्ष में मात्र उन्तीस लाख रूपए जालोर जिला परिषद से भिजवाए गए।

वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए सांसद कोष से जालोर जिला परिषद से करीब 29 लाख रूपए आया है। सांसद जितनी राशि की स्वीकृति देते हैं, उतना ही पैसा वहां से यहां पर विकास के लिए आता है।
-सुवालाल सीईओ, जिला परिषद, सिरोही।

हमने सांसद से जिले में सांसद कोष से ज्यादा पैसा जारी करने को कहा। इतना कम पैसा जारी हुआ है तो उनका ध्यानाकर्षित करवाया जाएगा।
-विनोद परसरामपुरिया जिलाध्यक्ष,भाजपा।



शनिवार, 6 मार्च 2010

बेहतर प्रबंधन की जरूरत-चौधरी

 जालोर। जिले के प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिघियों व अघिकारियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल की माकूल व्यवस्थाओं को अंजाम देना होगा।वे शुक्रवार को कलक्ट्री सभाकक्ष में पेयजल व अकाल राहत प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिघियों एवं अघिकारियों की संयुक्त बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पेयजल कंटीजेंसी व नर्मदा नहर के लिए निर्घारित की गई कार्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बेहतर परिणाम के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य करना होगा।
जिले में अकाल की स्थितियों में पूर्व की भांति बेहतर प्रबंधन के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंजाम देकर लोगों तक राहत पहुचाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं पर निर्घारित मापदण्डों के अनुरूप पेयजल आपूर्ति को बनाए रखना होगा। प्रभारी मंत्री ने कन्टीजेंसी योजना में आवश्यकता वाले स्थानों पर हैण्डपम्प व नलकूप तीव्र गति से खोदने तथा अन्य क्षेत्रों में तत्काल पेयजल परिवहन की व्यवस्था मुहैया करवाने के साथ ही अवैध जल कनेक्शनों को हटाने के लिए सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
प्रभारी सचिव उमराव सालोदिया ने कहा कि जिले में जनप्रतिनिघियों के अनुभवों को ध्यान में रखकर उनके सुझावों को गंभीरता लेते हुए कार्य करना होगा। जिला प्रमुख श्रीमती जसवंत कंवर ने कहा कि पेयजल व अकाल की स्थितियों से निपटने के लिए समय पर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी तथा नर्मदा का पानी पूरे जिले को मुहैया करवाने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान आहोर विधायक भगराज चौधरी, रानीवाडा विधायक रतन देवासी और जालोर विधायक रामलाल मेघवाल समेत कई जनप्रतिनिघियों ने सुझावात्मक विचार व्यक्त किए। जिला कलक्टर के.के. गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पेयजल एवं अकाल प्रबंधन से जुडी योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है तथा स्थानीय मांग के अनुरूप सभी उपाए सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.एल. छानवाल, अतिरिक्त कलक्टर भंवरसिंह पंवार, आहोर प्रधान सौरभ कंवर, सांचौर नगर पालिका अध्यक्ष मांगीलाल जीनगर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अघिकारी उगमदान रतनू और जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश करल समेत विभिन्न विभागों के अघिकारी और जनप्रतिनिघि मोजूद थे।





बुधवार, 3 मार्च 2010

...जब महाराज ने खेली होली


होली तो आपने खूब देखी होगी लेकिन क्‍या कभी राजा-रजवाड़ों की होली देखी है। नहीं ना। चलिए हम आपको ले चलते हैं राजस्‍थान के सबसे ताकतवार और अमीर राजपरिवारों की होली में। जयपुर और जोधपुर राजपरिवार की होली में आम आदमी का प्रवेश बिलकुल नहीं था। इस होली में सिर्फ राजपरिवार से जुड़े चुनिंदा लोग ही भाग लिए। भास्‍कर डॉट कॉम लेकर आया है इसी होली की कुछ खास तस्‍वीरें।







रविवार, 28 फ़रवरी 2010

फाल्गुन की मस्ती, मौसम गावे फाग


  रंगों का त्योहार होली शहर में आस्था के साथ मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन किया जाएगा। होली दहन स्थल पर संगीत के लिए डीजे आदि की व्यवस्था कर ली गई!  धुलंडी के दिन लोग एक-दूसरे को स्नेह की गुलाल लगाकर गिले-शिकवे दूर करेंगे।शहरवासियों द्वारा होली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। भक्त प्रहलाद की पूजा-अर्चना के बाद होली जलाई जाएगी। होलिका दहन पर बड़कूले की माला चढ़ाई जाएगी। महिलाएं हल्दी और सूत को होलिका का दर्शन करवाएंगी। बाद में इससे चौथ माता के डोर तैयार किए जाएंगे। होलिका में गेहूं की बालियां सेककर खाने तथा होली दहन के बाद कंडों से घरों मे धूप देने की परंपरा का भी निर्वाह किया  इसके अलावा महाभारत में कृष्ण द्वारा युद्ध के समय अजरुन को दिए गए उपदेश वाली झांकी को भी लोग पसंद कर रहे हैं। तीसरी चीन की रेड ड्रेकन झांकी है। इसमें चीन द्वारा भारत को नुकसापहंचाए जाने के बारे में बताया है।
इसलिए सेकते हैं गेहूं की बालीं
होलिका दहन के दौरान गेहूं की बालियों (धंगियों) की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि वर्ष की सबसे पहली फसल गेहूं होती है। इससे लोगों में खुशियों का संचार होता है। लोग अपनी खुशियां भगवान को होलिका के माध्यम से अर्पण कर हर वर्ष खुशहाली लाने के संकल्प करते हैं। इसलिए होलिका दहन के दौरान बालियां सेकी जाती है और उन्हें खाया जाता है।
बुराई मिटाने को होलिका दहन
राजा हिरण्याकश्यप भगवान का विरोधी था और चाहता था कि प्रजा उसकी पूजा करे। उसका पुत्र प्रहलाद घर में भगवान की पूजा-अर्चना करता था। हिरण्याकश्यप ने अपनी बहन होलिका से प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठने के लिए कहा। होलिका भी आग में न जलने का वरदान होने के कारण निश्चिंत थी, लेकिन प्रहलाद बच गया और होलिका राख हो गई। तभी से बुराइयों के दहन के लिए प्रतीक होलिका किया जाता है,ताकि बिखरे खुशियों के रंग रंग व गुलाल खुशियों का प्रतीक मानी जाती है। होलिका दहन के एक दिन बाद धुलंडी के दिन लोग आपस में एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर अपनी खुशियों को बांटते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आज के दिन दुश्मन भी रंग लगा देता है तो वह दोस्त बन जाता है। होली के दिन लोग गले मिलकर अपने गिले-शिकवे भी दूर करते हैं।
बच्चें को भा रही हैं ये पिचकारियां
इस बार व्हेल फिश, हनुमानजी का घोटा, हॉकी, गणपति टेक, मगरमच्छ, टच्यूबलाइट वाली पिचकारी, टेंकर वाली पिचकारी (पीठ पर लगाने वाली), हातिमताई, वाटर गन, पोकोमैन के साथ ही देवी-देवताओं के मॉडल वाली पिचकारियां खास रहेंगी। बाजार 5 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की पिचकारियां उपलब्ध है। बड़ी पिचकारियांे की डिमांड ज्यादा है।



शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

विधायक का स्वागत करते कांग्रेसी

रानीवाडा विधानसभा हलके में विधुत व पेयजल की समस्या को लेकर सर्कार कई योजनाए शुरू करने जा रही है!जिले में सर्वाधिक नलकूप रानीवाडा में हलके में स्वीकरत हुए है!विधुत हलके में भी अगले साल आधे दर्जन से ज्यादा जी.एस.एस.स्वीक्रत होने जा रहे है!उक्त विचार रानीवाडा विधयक रतन देवासी ने नवनिर्मित सभाभवनो के लोकार्पण के अवसर पर कही!

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010

गहलोत ने बादल से मांगा पानी

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जल संकट से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए पानी देने का आग्रह किया है। गहलोत ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल से बातचीत करके उन्हें राजस्थान की परेशानी फिर बताई है। बादल के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी गहलोत ने कहा है कि वे हाड़ौती इलाके के लिए चंबल से पानी दिलाएं। गहलोत मंत्रिमंडल ने गुरुवार को जल संकट पर काफी चिंता जताई और पूरे प्रदेश के हालात का जायजा लिया। गहलोत ने बताया कि जल संकट से जूझ रहे प्रदेश के 240 में से 200 ब्लॉक डार्क जोन हो गए हैं। ऐसे में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पीने का पानी रहेगा। प्रदेश के करीब 10 हजार से ज्यादा गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकरों से व्यवस्था की जा रही है। जिला कलेक्टरों से कहा कि जलापूर्ति को लेकर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई जिला कलेक्टरों के स्तर होने वाली लापरवाहियों पर जयपुर से कार्रवाई की जाएगी।