रानीवाडा टुडे नववर्ष विशेषांक का विमोचन चिकित्षा राज्य मंत्री श्री राज कुमार शर्मा और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीवाडा विधायक रतन देवासी द्वारा किया गया!जिसमे हजारो क़ि तादाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया !। विधायक रतन देवासी की अनुशंषा से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। खेल मैदान का कार्य शुरू इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था।

सोमवार, 14 जून 2010

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 रानीवाडा~ कसबे  की सीएचसी में विधायक रतन देवासी व एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की देख रेख में मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉॅ. ए.आर. चौहान ने बैठक में सीएचसी में संचालित कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेकर स्वीपर की नियुक्ति, लंबे समय से बंद पड़े जेनरेटर का इंस्टालेशन करने, रिलीफ सोसायटी का नए सिरे से गठन करने, सीएचसी में दानदाताओं के सहयोग से कूलर व पंखे सहित अन्य सामग्री लगाने पर चर्चा की गई। देवासी ने सीएचसी में जेनरिक औषधी विक्रय की दुकान शुरू करने की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकान का निर्माण विधायक कोष से करवाया जाएगा। उन्होंने दुकान का संचालन उपभोक्ता भंडार या एनजीओ से कराने के निर्देश दिए।
साथ ही सीएचसी के बाहर पार्किंग व्यवस्था की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र के सौंदर्यकरण के लिए दानदाताओं से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में अतिरिक्त एक्स-रे मशीन को तुरंत करड़ा पीएचसी में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए, ताकि वहां के लोगों को इस मशीन का लाभ मिल सके। बाद में एसडीएम शर्मा व विधायक देवासी ने निर्माणाधीन मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. वासूदेव लोढा, डॉ. हरीश जीनगर, रिलिफ सोसायटी सदस्य गुमानसिंह राव, हरजीराम देवासी, बगदाराम पाल, परसराम ढाका सहित कई लोग उपस्थित थे।