रानीवाडा टुडे नववर्ष विशेषांक का विमोचन चिकित्षा राज्य मंत्री श्री राज कुमार शर्मा और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीवाडा विधायक रतन देवासी द्वारा किया गया!जिसमे हजारो क़ि तादाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया !। विधायक रतन देवासी की अनुशंषा से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। खेल मैदान का कार्य शुरू इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था।

सोमवार, 31 मई 2010

खेल प्रतिभाओं में आएगा निखार

रानीवाडा!क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए कस्बे के राउमावि खेल मैदान में जालोर व भीनमाल की तर्ज पर स्टेडियम निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का विकास हो सकेगा।
यह कार्य विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर नरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेल मैदान के प्रस्ताव को नरेगा योजना के तहत स्वीकृति मिली है। मैदान के चारों तरफ फुट ट्रैक भी बनाई जा रहा है। स्टेडियम निर्माण का शुभारंभ 1 जून को विधायक देवासी के आतिथ्य में होगा। खेल मैदान का सर्वप्रथम समतलीकरण कर सड़क से एक फीट ऊंचाई तक रेती डालकर रोलर से आधार को मजबूत बनाया जाएगा। मैदान के चारों तरफ ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। स्कूल भवन की ओर पेवेलियन बनाया जाएगा, जहां दर्शक बैठ सकेंगे। खेल मैदान के चारों ओर घास भी लगाई जाएगी। वर्तमान चार दीवारी को ऊंची उठाकर सुंदर रूप दिया जाएगा। राजकीय अस्पताल के सामने स्टेडियम का गेट बनाया जाएगा।
आकर्षक होगा स्वरूप
नरेगा योजना के तहत २२.७१ लाख रुपए इस कार्य के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके तहत ट्रैक, समतलीकरण, मिट्टी की भराई व दीवार का कार्य करवाया जाएगा। विधायक मद से अतिरिक्त राशि का आवंटन कर पैवेलियन निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में केंद्रीय खेल प्राधिकरण यानि पायका योजना की राशि को भी सही कार्य में लगाया जाएगा।
-नरेगा योजना के तहत इस स्टेडियम को सुंदर व सुविधायुक्त बनाया जाएगा, क्षेत्र में अभी तक एक भी स्टेडियम नहीं होने के कारण खेलप्रेमियों को इसकी कमी खल रही है। राशि कम पडऩे पर विधायक मद से पक्के निर्माण को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
-रतनदेवासी, विधायक रानीवाड़ा।
नरेगा योजना के तहत जिले में पहली बार ऐसा कार्य विधायक देवासी के प्रयासों से स्वीकृत हो पाया है। निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने करने का प्रयास करेगा।
-अमृतलाल वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, रानीवाड़ा।

शनिवार, 22 मई 2010

यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा

रानीवाडा!कस्बे की यातायात व्यवस्था में सुधार व सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए विधायक रतन देवासी की मौजूदगी में पुलिस थाने में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सब्जी विक्रताओं के साथ टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक रतन देवासी ने शहर में विकास की संभावनाओं तथा यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा के साथ आवश्यक निर्देश दिए। देवासी ने कहा कि शहर में पंचायत समिति के सामने, सांचौर रेलवे क्रॉसिंग व पेट्रोल पंप के पास टैक्सियों की पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने ऑपरेटर्स से इस समस्या के समाधान के लिए विचार कर अंतिम निर्णय लेकर भीनमाल-सुंधामाता, सिलासन, मालवाड़ा रूठ की टैक्सियों को सब्जी मंडी के सामने ठहराव तथा छह छह टैक्सियों को बारी-बारी से खड़े करने के निर्देश दिए। शेष टैक्सियों को भीनमाल रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्क करने के निर्देश दिए!इसी तरह सांचौर रूट की टैक्सियों को फाटक के बाहर एवं बडग़ांव रूट की टैक्सियों को आशापुरा कांपलेक्स से आगे खड़े रखने के निर्देश दिए। बैठक में कस्बे में जगह-जगह सब्जी विक्रताओं के खड़े रहने से प्रभावित हो रही यातायात समस्या पर विचार किया गया। देवासी ने सब्जी विक्रेताओं को भी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ३ यातायात पुलिसकर्मियों को विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, सरंपद गोदाराम देवासी, कांग्रेस जिला सचिव मंशाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, पूरणसिंह देवड़ा, रहमान भाई मुसला, अन्ना भारती, पूनमाराम मेघवाल, ओमप्रकाश वैष्णव, दीपाराम सिंधी, जेसाराम माली, कन्हैयालाल वैष्णव, शिवाराम और पूनमाराम विश्नोई समेत कई जने उपस्थित थे।

राशन की दुकानों का किया निरीक्षण

रानिवाडा!विधायक रतन देवासी ने आज विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के साथ कस्बे की उचित मूल्यों की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। विधायक ने दोषी डीलर्स के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विकास अधिकारी शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार दो रुपए प्रति किलो गेहंू का वितरण व रियायती दर पर केरोसीन की बिक्री सुनिश्चित करने को लेकर विधायक देवासी ने तीन दुकानों का आकस्मिक अवलोकन किया। सबसे पहले मै. किशोरकुमार मानाराम रावल की दुकान का निरीक्षण करने पर उसमें ३१७ लीटर केरोसीन कम पाया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विकास अधिकारी ने कार्रवाई रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी है। इसी प्रकार कस्बे की मै. शेलेष कुमार अमृतलाल व भगवती प्रसाद जसीराम जोशी की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। वहां डिस्पले बोर्ड व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी का बोर्ड नहीं होने पर उन्हें शीघ्र ही दुकान के बाहर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार बीपीएल परिवारों के लिए प्रतिमाह २५ किलोग्राम गेहूं दो रूपए की दर से वितरित करेगी। सरकारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिमाह निरीक्षण किए जाएंगे। अनियमितता देखी जाने पर डीलर्स का अनुज्ञा पत्र निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
-रतन देवासी, विधायक रानीवाड़ा
मुझे बीडीओ के मार्फत मामले की जानकारी मिली है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-कैलाशचंद्र शर्मा, एसडीएम रानीवाड़ा
उक्त दुकान में ३१७ लीटर केरोसीन पाया गया है तथा भूमिगत भण्डारण के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। यह नियम विरुद्ध है। कार्रवाई के लिए जिला रसद अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
-ओमप्रकाश शर्मा, विकास अधिकारी रानीवाड़ा
एसडीएम व बीडीअड्ड की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही अनियमितता पाई जाने पर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी।
-विरेंद्रसिंह जिला रसद अधिकारी, जालोर।





शनिवार, 1 मई 2010

स्टेट बीपील को मिलेगा सफेद-हरा राशन कार्ड

रानीवाडा। राज्य सरकार ने बीपीएल और स्टेट बीपीएल परिवारों के नए राशन कार्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। राशन कार्ड बनाने से लेकर वितरण करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वर्ष 2002 की सूची के बीपीएल के लिए पूर्व में जिलों को बांटे जा चुके खाली राशन कार्ड काम में लिए जाएंगे।स्टेट बीपीएल के लिए सफेद-हरे रंग के राशन कार्ड बनेंगे जिनके 4-5तारीख तक जिलों में पहुंचने की संभावना है। सामान्य बीपीएल के लिए गुलाबी रंग का राशन कार्ड जारी किया जाता है।कार्यक्रम के अनुसार प्रार्थना पत्र तैयार कराने तथा फोटो खिंचवाने का कार्य 4 से 7 मई को होगा। इसके बाद 11 से 13 मई तक कार्ड तैयार कर वितरण किया जाएगा। यह दोनों ही कार्य ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होंगे। इन कार्ड की अवघि मई 2010 से अप्रेल 2015 तक होगी। इसके लिए पूर्व में छपे पडे कार्डो पर वैधता अवघि की लाल स्याही की मोहर लगाई जाएगी। मोहर लगाने की कार्यवाही शुरू करने को कह दिया गया है।उल्लेखनीय है कि यह राशन कार्ड मई से बीपीएल के लिए शुरू होने वाली नई योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत बीपीएल परिवारों को दो रूपए की दर पर प्रतिमाह 25 किलो गेहूं मिलेगा। इस योजना से प्रदेश के 36.57 लाख बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। इनमें वे 10.62 लाख बीपीएल परिवार भी शामिल होंगे जो वर्ष 1997 की सूची में थे, मगर 2002 की सूची में वंचित रह गए थे। इन्हें स्टेट बीपीएल परिभाषित किया गया है। इनमें से अंत्योदय की संख्या अलग की जाएगी।