रानीवाडा। पंचायत समिति के सभागार में विधायक रतन देवासी के मुख्य आतिथ्य व प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक की कार्रवाई करीब आठ घंटे तक चली। बैठक में विकास अघिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही को पढकर सुनाया। विधायक देवासी ने डिस्कॉम, शिक्षा विभाग व सर्व शिक्षा अभियान के कार्यो में सुधार लाने को कहा।उन्होंने जलदाय विभाग के अघिकारियों केा पेयजल संकट वाले गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति करने और विभाग की पाइप लाइनों से अवैध कनेक्शन हटाने को कहा। वहीं डिस्कॉम के अघिकारियों को किसानों को पर्याप्त बिजली देने के निर्देश दिए। बैठक में रानीवाडा सरपंच गोदाराम देवासी, धानोल सरंपच भीखाराम चौधरी, सेवाडा सरपंच हेमसिंह, धामसीन सरपंच बलवन्त पुरोहित, बडगांव सरपंच बाबूलाल चौधरी, गांग सरपंच भूराराम व जिला परिषद सदस्य ललिता बोहरा ने क्षेत्र के गांवों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नर्मदा का पानी लाने का प्रस्ताव रखा। रानीवाडा सरपंच ने बिजली के ढीले तारों को सही करने व स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने को कहा। विधायक ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अघिकारी को अस्पताल के आगे एक बोर्ड लगाकर उस पर प्रमुख व्यक्तियों के टेलीफोन व मोबाइल नम्बर लिखकर लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी मरीज को असुविधा होने पर वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। उपखण्ड अघिकारी कैलाशचन्द्र शर्मा क्षेत्र में पानी व चारे की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, थाना प्रभारी दिनेश कुमार समेत जनप्रतिनिघि मौजूद थे।
चौराहों का होगा सौन्दर्यीकरण
रानीवाडा। पंचायत समिति की बैठक में विधायक रतन देवासी ने बताया कि कस्बे के तीन चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीनमाल बाइपास तीन रास्ता, बडगांव बाइपास व स्टेशन मार्ग चौराहे का सौन्दर्यकरण होगा। पंचायत समिति प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी ने बताया कि पंचायत समिति में एक सुपर मार्केट भी बनाया जाएगा। जिसका प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है।
आठ घंटे तक जनप्रतिनिघियों का इंतजार
रानीवाडा। पंचायत समिति की बैठक में भाग लेने आई कई महिला जनप्रतिनिघियों के साथ उनके पति व रिश्तेदार आए थे, लेकिन बैठक में केवल जनप्रतिनिघियों को ही प्रवेश दिया गया। ऎसे में महिला जनप्रतिनिघियों के साथ आए उनके पति व रिश्तेदारों को सभागार के बाहर करीब आठ घंटे तक बैठना पडा।
बिजली पानी की समस्याएं
इसके बाद रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने कस्बे के बाईपास पर ऑवर हैडटंैक, बडग़ांव रोड़ की भील बस्ती में पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। जालेराकलां के डेलीगेट वागाराम ने तावीदर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। रानीवाड़ा खुर्द सरपंच करमीराम ने सांईजी की बैरी के जीएलआर में जलापूर्ति नही होने की बात कही। गांग सरपंच भूराराम और कोटड़ा सरपंच सहीराम विश्नोई ने एवजी लाईनमैन की शिकायत बताई। करवाड़ा डेलीगेट छगनाराम ने ढाणियों में पेयजल संकट के बारे में सदन को जानकारी दी। जाखड़ी सरपंच शांतादेवी दर्जी ने रेबारियों की ढाणी व चारणवास में पेयजल समस्या के बारे में कहा। जोडवास डेलीगेट पूरणसिंह देवड़ा ने नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र योजना स्वीकृत करवाने को लेकर सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेने की बात कही। इसके अलावा धानोल सरपंच भीखाराम, मालवाड़ा डेलीगेट दिवाली काबा, धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित ने बिजली और पानी की समस्याओं पर बहस की। जिस पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव और विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सौरभसिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही। बैठक में पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कस्बे के राउमावि खेल मैदान में 25 लाख रूपयें की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। बैठक में उपप्रमुख मूलाराम राणा, तहसीलदार खेताराम सारण, कृषि विभाग के कन्हैयालाल विश्नोई, बीआरसीएफ तेजाराम और सीडीपीओ संतोष शर्मा समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।