रानीवाडा टुडे नववर्ष विशेषांक का विमोचन चिकित्षा राज्य मंत्री श्री राज कुमार शर्मा और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रानीवाडा विधायक रतन देवासी द्वारा किया गया!जिसमे हजारो क़ि तादाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया !। विधायक रतन देवासी की अनुशंषा से क्षेत्र में ३४ अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति जारी हुई है। खेल मैदान का कार्य शुरू इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था।

शनिवार, 7 अगस्त 2010

विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर,खेल मैदान का कायाकल्प शुरू

रानीवाड़ा।कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान का कायाकल्प शुरू हो गया है। विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर स्वीकृत यह कार्य महानरेगा योजना के तहत करवाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमृत वर्मा ने बताया कि लगभग २४ लाख रूपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्टेडियम से कस्बे के खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा तराशने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में पांच फुट तक रेत डालकर इसका समतलीकरण करवाया जा रहा है। मैदान के चारों तरफ की दीवार को ऊंचा उठाकर मैदान को सुरक्षित किया जाएगा। राजकीय चिकित्सालय के सामने मैदान के लिए नया, सुंदर व भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि मैदान के समतलीकरण के बाद में वॉकिंग के लिए फुट ट्रेक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही चारों कोर्नर पर घास लगाकर मैदान को सुंदर बनाया जाएगा। मैदान का काम शुरू होने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है। इसको लेकर क्रिकेट खेल प्रेमियों ने मैदान के बीच पिच बनाने का भी निवेदन किया है। खेल प्रेमी सुविधा संपन्न मैदान बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के आगे आने व उनमें निखार आने का कयास लगा रहे हैं।

  • -क्षेत्र के लोगों की मांग पर खेल मैदान का अपग्रेडेशन का कार्य स्वीकृत करवाया गया है। मैदान में विधायक कोष से पेवेलियन सहित अन्य खेल सामग्रीया उपलब्ध करवाकर प्रतिभाओं को तरासने में कोई कमी नही रखी जाएगी।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा